फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Relief from traffic jam in Machhlishahr, new bypass to be built from the south direction

Jaunpur News: मछलीशहर में जाम से मिलेगी राहत, दक्षिण दिशा से बनेगा नया बाईपास

Fri, 09 Oct 2026 01:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Relief from traffic jam in Machhlishahr, new bypass to be built from the south direction
मछलीशहर-जंघई मार्ग। संवाद
मछलीशहर। मछलीशहर–जंघई–दुर्गागंज–भदोही–कपसेठी–वाराणसी हाईवे निर्माण के बीच कस्बे को जाम और सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए नए बाईपास के निर्माण की कवायद शुरू हो गई है। अधिकारियों ने मछलीशहर के दक्षिण दिशा से एनएच-731बी को एनएच-31 से जोड़ने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय मार्ग खंड, मिर्जापुर के अधिशासी अभियंता मृत्युंजय सिंह यादव ने सिंचाई विभाग, जौनपुर को पत्र भेजकर जमीन से संबंधित जरूरी विवरण मांगा है।
विज्ञापन

एनएच-731बी के चेनेज 0.000 से 49.200 तक ईपीसी मोड में टू-लेन विद पेव्ड शोल्डर का निर्माण अंतिम चरण में है। हाल में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के एडीजी और लखनऊ के मुख्य अभियंता ने मार्ग का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में मछलीशहर कस्बे के भीतर सड़क पर 90 डिग्री का मोड़ और आसपास घनी आबादी व दुकानें मिलीं। इससे भविष्य में जाम और गंभीर हादसों की आशंका जताई गई।
विज्ञापन

नहर की जमीन का ब्योरा मिलने पर आगे बढ़ेगा प्रस्ताव
बाईपास निर्माण के लिए ताजुद्दीनपुर से पुराफगुई तक गई नहर की पटरी का इस्तेमाल करने की योजना है। इसके लिए सिंचाई विभाग से नहर के क्रॉस सेक्शन, कैनाल बाउंड्री और कैनाल लैंड की जानकारी मांगी गई है। पत्र में एनएच-731बी के चेनेज 1.452 पर स्थित कस्बा घिसुआ खास (पुराफगुई) की नहर से संबंधित विवरण तत्काल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है। अवर अभियंता ओपी प्रसाद ने बताया कि सिंचाई विभाग से जानकारी अभी नहीं मिली है। जानकारी मिलते ही बाईपास निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed