फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Relationship made on the pretext of marriage, now threatening

शादी का झांसा देकर बनाया संबंध, अब दे रहा धमकी

Tue, 17 Aug 2021 10:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
Relationship made on the pretext of marriage, now threatening
एक युवती ने एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह से सोमवार को अपने और अपने परिवार के लोगों के जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। आरोप लगाया कि झांसा देकर रिलेशनशिप बनाने वाला प्रेमी अब उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है, जबकि उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज है और मामला कोर्ट में भी विचाराधीन है।
विज्ञापन

जिले की निवासी एक लड़की प्रयागराज में सिविल सेवा की तैयारी कर रही थी। आरोप है कि उसकी नजदीकियां वाराणसी के बड़ागांव निवासी एक युवक से बढ़ गईं। वह भी प्रयागराज में ही रहकर प्रतियोगी परीक्षा तैयारी कर रहा था। दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसके साथ तीन साल से शारीरिक संबंध बनाया। वे मंदिर में शादी करने जा रहे थे कि उनके परिवार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिसके कारण लड़के ने शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर पीड़िता ने बड़ागांव वाराणसी में आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया। जहां से मामला कोर्ट में गया। लेकिन, आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई। वह अब पीड़िता और उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहा है। इस संबंध में एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह का कहना है कि लड़की ने शिकायत की है। वह एक लड़के पर आरोप लगा रही है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed