फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rejected husband and lover in Panchayat, announced marriage with a third person

Jaunpur News: पंचायत में पति और प्रेमी को ठुकराया, तीसरे के साथ शादी का एलान

Mon, 23 Jun 2025 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Rejected husband and lover in Panchayat, announced marriage with a third person
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उस समय अजीब स्थिति हो गई जब दो बच्चों की मां ने भरी पंचायत में अपने पति और प्रेमी दोनों को ठुकराकर तीसरे व्यक्ति से विवाह करने की घोषणा कर दी। इससे पंचायत में ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में प्रेमी को गिरफ्तार जेल भेज दिया। केराकत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने प्रेमी के साथ चार दिन तक घर से बाहर रही। वह लौटी तो पति आगबबूला हो गया और मारपीट की नौबत आ गई। किसी तरह मामला शांत कराया गया और फिर सरकी पुलिस चौकी पर पंचायत बैठाई गई। यह पंचायत करीब पांच घंटे तक चली। पंचायत में जब पति ने साफ तौर पर पत्नी को रखने से इनकार कर दिया तो महिला ने चौंकाने वाला निर्णय सुनाया। उसने कहा अब न मैं पति के साथ रहूंगी और न प्रेमी के साथ अब मैं किसी तीसरे व्यक्ति से विवाह करूंगी। महिला के इस बयान से पंचायत में उपस्थित लोग हैरान रह गए और वहां हंगामा शुरू हो गया।स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया और महिला व उसके प्रेमी को चौकी से हटाया। पुलिस ने महिला के प्रेमी को शांति भंग की आशंका में धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई है जहां वह अपने भाई और मां के साथ रह रही है। कोतवाली प्रभारी अवनीश राय ने बताया कि महिला का विवाद खत्म करने के लिए पुलिस चौकी पर सभी को बुलाया गया था। विवाद बढ़ता देख शांति भंग की आशंका में महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed