फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Registration on the Samarth portal is required for the degree.

Jaunpur News: उपाधि के लिए समर्थ पोर्टल पर कराना होगा पंजीकरण

Wed, 22 Jul 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Registration on the Samarth portal is required for the degree.
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शोध उपाधि धारकों को उपाधि प्राप्त करने से पहले समर्थ पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराना अनिवार्य है। समर्थ पोर्टल पंजीकरण कराने के साथ ही शुल्क भी काउंटर पर जमा करना होगा। कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करने के बाद 26 जुलाई को सुबह 9 बजे से अपराह्न 12 बजे तक विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्रशासनिक भवन के शुल्क काउंटर पर उपस्थित होकर उत्तरीय शुल्क 50 रुपये एवं शोध उपाधि शुल्क 200 तथा जमानत धनराशि 500 सहित कुल 750 रुपये विश्वविद्यालय के लेखा विभाग शुल्क काउंटर पर जमा करना होगा। उत्तरीय एवं शोध उपाधि प्राप्त करने के बाद शैक्षणिक अनुभाग से संबंधित विषय के पटल सहायक के समक्ष एक पासपोर्ट आकार के फोटो के साथ उपस्थित होकर परिचय पत्र करना होगा। 27 जुलाई को दीक्षांत समारोह होना है। इस दिन सुबह 9 बजे तक संगोष्ठी भवन में सभी छात्रों को अपना स्थान सुरक्षित करना होगा। दीक्षांत समारोह खत्म होने के बाद जमानत धनराशि और उत्तरीय 27 जुलाई को ही वापस किया जाएगा। उत्तरीय लौटाने के बाद छात्रों का शुल्क लौटा दिया दी जाएगा। दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास 26 जुलाई को अपराह्न 12.30 बजे से विश्वविद्यालय के महंत अवेद्यनाथ संगोष्ठी भवन में निर्धारित है। बिना परिचय पत्र के संगोष्ठी भवन में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। दीक्षांत समारोह में आने-जाने के लिए किसी भी छात्र को यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर उपस्थित होकर शोध उपाधि प्राप्त करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed