फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Recovery from students in the name of admit card, students complained to DM

प्रवेश पत्र के नाम पर छात्रों से हो रही वसूली, छात्रों ने डीएम से की शिकायत

Thu, 13 Feb 2020 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Recovery from students in the name of admit card, students complained to DM
जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के एक स्कूल में प्रवेश के नाम पर हो रही वसूली की शिकायत छात्रों ने डीएम से की है। शपथ पत्र के साथ डीएम को दिए गए पत्र में 30 से अधिक छात्रों ने आरोप लगाया है कि हर छात्र से प्रवेश पत्र के नाम पर सौ-सौ रुपये वसूल किया जा रहा है। छात्र और अभिभावकों ने जब इसकी शिकायत की तो कालेज की ओर से यह कहकर टाल दिया गया कि अवैध वसूली नहीं की जा रही है छात्रों से 100 रुपये कालेज हित में लिया जा रहा है।
विज्ञापन

कक्षा दस की आंचल पटेल, स्वप्निल वर्मा, वैशाली पटेल, प्रीती यादव, रुचि भारती, आशीष कुमार, अभिषेक पटेल, विशाल, देवानंद सिंह, आकांक्षा यादव, मनीषा देवी, कृष्ण कुमार, पिंकी भारती, रोशनी, मुकेश कुमार, रचना भारती, मुन्नी देवी, उषा, सुशीला, रीता, मनोरमा, नीता देवी, मीला देवी, शकुंतला, लीलावती, शकुंतला, मीरा, श्यामलाल पटेल, मुन्ना लाल, संतलाल, बांकेलाल, अभिमन्यु आदि का कहना है कि प्रवेश पत्र के नाम पर उनसे सौ-सौ रूपये की वसूली की गई है।
विज्ञापन

जो पैसा नहीं दे रहे हैं उन्हें वापस कर दिया जा रहा है। छात्रों ने डीआईओएस के पत्र देकर मामले की जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण मणि त्रिपाठी ने सभी कालेजों को पत्र जारी कर निर्देश दिया है कि यदि किसी विद्यालय पर छात्रों के पैसा लेने की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed