{"_id":"624c8cc8d4737a5d711c7eeb","slug":"record-made-by-registering-52-students-in-a-single-day-jaunpur-news-vns6468068122","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक दिन ही 52 छात्रों का पंजीकरण कर बनाया रिकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक दिन ही 52 छात्रों का पंजीकरण कर बनाया रिकार्ड
विज्ञापन
धर्मापुर। क्षेत्र का प्राथमिक विद्यालय मीरपुर छात्रों को दाखिला दिलाने के मामले में विगत दो सत्र से नंबर एक बना हुआ है। चालू सत्र की कक्षाएं शुरू होने के पहले दिन ही 52 छात्रों का दाखिला करके रिकार्ड बना दिया।
शिक्षकों की मेहनत के बल पर छात्रों की संख्या 346 पहुंच गई है। विद्यालय प्रधानाध्यापक ने अपने पैसे ही स्कूल में कापी बैंक की स्थापना की है। छात्रों को दाखिला दिलाने के मामले में विद्यालय सबसे आगे हैं। शिक्षकों ने कड़ी मेहनत से विद्यालय को नई पहचान दी है। विद्यालय में सत्र 2019-20 में मात्र 231 बच्चे पढ़ते थे लेकिन शिक्षकों की मेहनत के बल पर सत्र 2022-23 में अब तक 346 छात्रों का पंजीकरण हो गया है। एक अप्रैल को ही 52 नए बच्चों को नया दाखिला हुआ है, जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है। अभी भी अभिभावक दाखिला के लिए संपर्क कर रहे हैं।
स्कूल में स्थापित है बुक बैंक
धर्मापुर। स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश सिंह ने अपने पैसों से विद्यालय के जरूरतमंद बच्चों के लिए एक कॉपी बैंक का स्थापना की है। इसमें बच्चों को निशुल्क पेंशन, कॉपी, रबर और कटर आदि मुहैया कराया जाता है। विद्यालय में प्रार्थना सभा मेें हर रोज असेंबली लगती है। इसमें छात्रों को इतिहास और देश के महान पुरुषों के बारे में जानकारी दी जाती है। हर माह के पहले बुधवार को पीटीएम होता है। जनरल नॉलेज की पुस्तक रखी गई है। बच्चों को नृत्य, गायन व नाटक के जरिए मंच दिया जाता है।
विज्ञापन
विद्यालय पर मेरे दो बच्चे पढ़ते है। बच्चों को दी जा रही शिक्षा से मैं पूरी तरह संतुष्ट हूं। यहां हर बच्चों पर शिक्षकों की कड़ी नजर रहती है। बच्चो के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। - मंजू, अभिभावक
स्कूल में पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ नैतिक शिक्षा, गीत संगीत, इतिहास की जानकारी के साथ नया मंच दिया जाता है। इसलिए मैं हर रोज अपने स्कूल में उपस्थित रहती हूं। - सदब, कक्षा 5
शिक्षकों के बदौलत सभी विषयों पर अच्छी शिक्षा मिलती है। विद्यालय का भौतिक परिवेश बहुत ही सुंदर है। योग और व्यायाम की शिक्षा मिलती है। शिक्षक सभी विषयों को बेहतर तरीके से समझाते हैं। - साहिबा, कक्षा पांच
छात्रों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मुहैया कराने के साथ ही उनका सर्वांगीण विकास करना स्कूल की प्राथमिकता है। जरूरतमंद बच्चों को कापी, पेंशल, कटर आदि नि:शुल्क मुहैया कराया जाता है। छात्रों को बेहतर शिक्षा देकर एक योग्य नागरिक के रूप में तैयार करना हमारा प्रयास है। बीएसए और बीईओ के नेतृत्व में शिक्षण कार्य बेहतर चल रहा है। - मुकेश सिंह, प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय मीरपुर