फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   RC of 12 lakhs issued against CMS

सीएमएस के खिलाफ 12 लाख की आरसी जारी

Sat, 26 Sep 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
RC of 12 lakhs issued against CMS
जौनपुर। छह वर्ष पूर्व तत्कालीन मंत्री शिवपाल यादव के कार्यक्रम में जा रही एंबुलेंस की चपेट में आने से कार चालक की मौत के मामले में वाहन दुर्घटना दावा प्राधिकरण ने सीएमएस के खिलाफ 12 लाख रुपये की आरसी जारी की है। डीएम को आदेशित किया है कि धनराशि वसूल कर 7 अक्तूबर तक कोर्ट में जमा कराएं। धनराशि मृतक के आश्रितों को बतौर क्षतिपूर्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

छह वर्ष पूर्व सरपतहा में एक वैवाहिक समारोह में पूर्व मंत्री शिवपाल यादव के आगमन पर डॉक्टरों की टीम एंबुलेंस से कार्यक्रम स्थल पर जा रही थी। महुआतर गांव के पास एंबुलेंस की चपेट में आने से कार चालक घनश्याम विश्वकर्मा निवासी कटघर की मौके पर मौत हो गई। भीड़ ने चक्काजाम किया तो पुलिस ने बल प्रयोग किया। एंबुलेंस की लापरवाही दिखाते हुए वादी अच्छेलाल ने और कार की लापरवाही दिखाते हुए सीएमएस ने प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने एंबुलेंस को क्लीन चिट देते हुए फाइनल रिपोर्ट लगा दी।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी नीलू ने सीएमएस, एंबुलेंस चालक आदि के खिलाफ क्षतिपूर्ति की याचिका कोर्ट में दायर की। अधिवक्ता ने गवाहों को परीक्षित कराया। जिसके बयान के आधार पर पुलिस ने एंबुलेंस को क्लीनचिट दी थी, उसी ने कोर्ट में बयान दिया की दुर्घटना में सारी गलती एंबुलेंस चालक की थी और पुलिस ने कभी बयान ही नहीं लिया। कोर्ट ने एंबुलेंस चालक की लापरवाही मानते हुए मृतक के परिजनों को क्षतिपूर्ति अदा करने का आदेश सीएमएस को दिया, लेकिन आदेश का पालन नहीं किया गया। इस पर वाहन दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी मनोज कुमार सिंह गौतम ने आरसी जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed