फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ration card holders from time to verify

राशनकार्ड धारकों का सत्यापन समय से करें 

Sun, 22 May 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 22 May 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
 जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार की देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और राशनकार्डों के सत्यापन की समीक्षा की गई। इसमें 29 मई से एक जून तक राशन कार्ड धारकों का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया । सत्यापन के लिए सेक्रेटरी व लेखपाल की तैनाती भी कर दी गई है।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी ने राशनकार्ड धारकों का सत्यापन निर्धारित समय में पूरा करने की हिदायत दी। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी ने सत्यापन के लिए प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलों में उपजिलाधिकारी द्वारा  भी प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन


इसके लिए सभी उप जिलाधिकारी सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, सभी तहसीलदार अतिरिक्त सुपर जोनल मजिस्ट्रेट और बीडीओ जोनल मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किये गए हैं। लेखपाल व सेक्रेटरी अपने-अपने क्षेत्र में सत्यापन के लिए तैनात नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सत्यापन में एक भी पात्र छूटा तो इसके लिए उपजिलाधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक व  सत्यापन अधिकारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। डीएम ने कहा कि सत्यापनकर्ता घर-घर जाकर सही-सही सत्यापन करें। एडीएम वित्त व राजस्व को 100 जिलास्तरीय अधिकारी लगाकर रोस्टर बनाकर उक्त कार्य का सुपरवीजन करने हेतु तैनात करने का निर्देश दिया है।

 जिला पूर्ति अधिकारी सीमा सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल किये जाने हेतु आवेदक आयकर दाता न हो, वाहन, पांच केवीए या उससे अधिक का जनरेटर न हो, परिवार में किसी सदस्य के पास अकेले व अन्य सदस्य के नाम से पांच एकड़ से अधिक सिंचित भूमि और परिवार में एक से अधिक शस्त्र लाइसेंस नहीं होना चाहिए।


 बैठक में सीआरओ रामसिंह,ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सतेन्द्र कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर आरके पटेल, मड़ियाहूं रामकेश यादव, मछलीशहर विजय बहादुर सिंह, बदलापुर ममता मालवीय, शाहगंज रमाकान्त वर्मा व डिप्टी कलेक्टर रिंकी जायसवाल आदि उपस्थित रहे।                
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed