फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ration at quota shops with physical distancing

फिजिकल डिस्टेंसिंग के साथ कोटे की दुकानों पर बंटा राशन

Fri, 01 May 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Ration at quota shops with physical distancing
जौनपुर। शासन के निर्देश पर कार्डधारकों में मई माह का राशन वितरण शुक्रवार से आरंभ हुआ। कोटे की दुकानों पर पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में राशन वितरित किया गया। अंत्योदय कार्डधारकों के साथ ही पात्र गृहस्थी श्रेणी में मनरेगा व पंजीकृत मजदूरों को भी निशुल्क राशन दिया गया। फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए लोग सजग दिखे।
विज्ञापन

लॉक डाउन के कारण गरीब, असहाय व दिहाड़ी मजदूरों के समक्ष जीवन यापन की समस्या खड़ी हो गई है। इसके मद्देनजर शासन ने राशन वितरण की प्रक्रिया को एक तारीख से शुरू करा दिया है। गत माह की तरह ही इस बार भी अंत्योदय कार्डधारकों के साथ पात्र गृहस्थी श्रेणी में मनरेगा और पंजीकृत श्रमिकों सहित कई अन्य मानकों को पूरा करने वालों को निशुल्क राशन दिया। सुबह से ही कोटे की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही। इस दौरान फिजिकल डिस्टेंसिंग के पालन को लेकर भी लोग सतर्क रहे। शासन ने पहले एक मई से राशन के साथ प्रति कार्ड एक किलो दाल देने का भी एलान किया था, मगर बाद में दाल की जगह चना देने का फैसला लिया गया था। इसकी तिथि निर्धारित न होने से कई दुकानों पर चना देने को लेकर लोग कोटेदार से विवाद भी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed