{"_id":"58efd4504f1c1b874acf9186","slug":"rapid-survey-starts-for-reservation","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण के लिए रैपिड सर्वे शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण के लिए रैपिड सर्वे शुरू
jaunpur
Updated Fri, 14 Apr 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
nagar palika
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के सभी नगरपालिकाओं एवं नगर पंचायत वार्डो के आरक्षण के लिए गुरूवार से रैपीड सर्वे का काम शुरू कर दिया गया। सर्वे में पिछड़ी जातियों की जनसंख्या का निर्धारण किया जाएगा। इसके बाद वार्डो के आरक्षण का कार्य किया जाएगा। नगर निकाय चुनाव के लिए वार्डो के परिसीमन व सर्वे आदि का कार्य शुरु कर दिया गया है। जिले के तीन नगर पालिका और छह नगर पंचायत के वार्डो के परिसीमन का कार्य पूरा कर लिया गया है। परिसीमन के बाद नगरपालिका जौनपुर में आठ वार्ड बढ़े हैं। वहीं नवगठित बदलापुर नगर पंचायत 15 वार्डो का होगा।
इस दौरान नगरपालिका जौनपुर में 39, शाहगंज नगर पालिका में 15, मुंगराबादशाहपुर नगर पालिका में 25 वार्ड सहित खेतासराय नगर पंचायत में 13, जफराबाद नगर पंचायत में 10, केराकत नगर पंचायत में 10, बदलापुर नगर पंचायत में 15, मड़ियाहूं नगर पंचायत में 15 और मछलीशहर नगर पंचायत में 15 वार्ड हो गए हैं। वहीं आरक्षण के लिए वार्डो के रैपिड सर्वे का कार्य भी शुरु कर दिया गया है। जिसमें पिछड़ी जातियों की जनसंख्या का निर्धारण किया जाएगा। क्योंकि वर्ष 2011 की जनगणना में पिछड़ी जातियों की जनसंख्या का कोई आंकड़ा नहीं है। जिसके कारण वार्डो का आरक्षण करने में व्यवधान आएगा।
वार्डो का आरक्षण करने में व्यवधान नहीं आए । इसके लिए पिछड़ी जातियों का रैपिड सर्वे किया जा रहा है। यह कार्य 27 अप्रैल तक चलेगा। इसकी जिम्मेदारी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत और उप जिलाधिकारी को सौपी गई है। जो त्वरित गति से कार्य काे संपन्न कराएंगे।