फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Random investigation of 87 thousand beneficiaries of Kisan Samman Nidhi

किसान सम्मान निधि के 87 हजार लाभार्थियों का हो रहा रेंडम जांच

Wed, 14 Jul 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Random investigation of 87 thousand beneficiaries of Kisan Samman Nidhi
जौनपुर। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ कहीं अपात्रों को तो नहीं मिल रहा है, इसकी रैंडम जांच कराने के लिए केंद्र सरकार ने 2562 गांवों के 87 हजार 245 लाभार्थियों की सूची भेजी है। इसकी जांच कृषि विभाग ने शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी। जांच में अपात्र पाए जाने वालों को योजना के लाभ से वंचित किया जाएगा। साथ ही भेजी गई धनराशि भी वापस ली जाएगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की किसान सम्मान निधि योजना के तहत एक लाभार्थी को एक साल में तीन किस्तों में छह हजार रुपये देने का प्रावधान है। जिले में सात लाख 37 हजार किसानों को योजना का लाभ मिल रहा है, लेकिन इनमें से कई किसानों की मौत हो गई होगी और कई अपात्र भी होंगे, जो योजना का लाभ पा रहे होंगे। इन आशंकाओं को खंगालने के लिए केंद्र सरकार ने पहले रैंडम जांच करने के लिए कृषि विभाग को 2562 गांवों के 87 हजार 245 लाभार्थियों की सूची भेजी है। इस सूची की जांच कृषि विभाग के अधिकारी कर रहे हैं। वह सूची में शामिल किसानों के घर जाकर सारे दस्तावेजों की जांच करेंगे। जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जाएगी, जिसके बाद केंद्र सरकार से आने वाले दिशा निर्देश के तहत अपात्र मिलने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed