{"_id":"611bea518ebc3e42b308865d","slug":"rampur-police-station-will-get-rid-of-water-logging-problem-jaunpur-news-vns606496368","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर थाने को जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर थाने को जलभराव की समस्या से मिलेगी निजात
विज्ञापन
रामपुर थाने को जल्द ही जलभराव की समस्या से निजात मिल जाएगी। जल भराव की समस्या के समाधान के लिए थाना परिसर में सड़क के लेबल तक मिट्टी भरवाई जाएगी। साथ ही इंटरलाकिंग भी कराई जाएगी। इसके लिए शासन स्तर से अनुमति मिल गई है। हालांकि इस समय बारिश का पानी भर जाने से थाना, रामपुर बाजार में स्थित किराए के भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। थाना परिसर में जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण घुटने तक पानी भर गया है।
जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग पर स्थित रामपुर थाने का निर्माण आजादी से पूर्व 1907 में हुआ था। थाने में एक इंस्पेक्टर के अलावा पांच दरोगा, सात महिला कांस्टेबल और 47 कांस्टेबल और दीवान की तैनाती है। थाने में पुलिस कर्मियों के लिए नए बैरक का निर्माण पांच साल से चल रहा है, जो अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इस बीच थाने के सामने स्थित मुख्य मार्ग काफी ऊंचा हो गया है। आस-पास भी निर्माण कार्य हो गए हैं। इससे चलते थाना परिसर से जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। पास में एक तालाब जरूर है, परंतु अधिक बारिश के चलते तालाब भी भर गया है। इससे तालाब का पानी भी ओवरफ्लो होकर थाना परिसर में एकत्र हो गया है। घुटने तक पानी भरने से थाने के पुलिस कर्मियों को भी बैरक तक जाने में परेशानी होने लगी है। बीते शुक्रवार को सभी पुलिस कर्मियों ने अपने-अपने बैरकों से सामान समेटकर बाजार में किराए के कमरे में शिफ्ट कर लिया। स्वतंत्रता दिवस पर सभी पुलिस कर्मियों ने थाने में हुए जलभराव के बीच झंडारोहण कर सलामी दी। जिसकी तस्वीर मीडिया में वायरल हुई। इसे संज्ञान में लेते हुए पुलिस महकमे के उच्चाधिकारियों ने भी जानकारी ली। साथ ही थाने में जल भराव की समस्या से निजात दिलाने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।
...
रामपुर थाने में जलभराव की समस्या जल्द ही खत्म हो जाएगी। इसके लिए उच्चाधिकारियों को भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है। थाने का लेबल ऊंचा किया जाएगा। -अजय साहनी, एसपी