{"_id":"3e03c939dae834ec8349e03666a9959a","slug":"ramakant-already-apprehanded-of-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही हत्या का आशंका जता चुके थे रमाकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ही हत्या का आशंका जता चुके थे रमाकांत
अमर उजाला ब्यूरो जौनपुर।
Updated Thu, 29 Oct 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
पुलिस मछली शहर के गोहना इंटर कालेज के शिक्षक की बेलवार गांव में हुई हत्या की मुख्य वजह खंगालने में जुट गई है। प्रबंधकीय विवाद के अलावा दामाद से विवाद भी हत्या की वजह बताई जा रही है। ऐसे में पुलिस दोनों बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है।
अध्यापक रमाकांत पांडेय की पुत्री की शादी प्रतापगढ़ जिले में हुई थी। उसी परिवार में एक अन्य प्रिंसिपल की बहन की भी शादी हुई है। कुछ दिनों पूर्व दामाद ने उनकी पुत्री को छोड़ दिया था। इस मसले पर उनकी प्रिंसिपल से कहासुनी भी हुई थी। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को देख लेने तक की बात कही थी। घटना की तह में क्या है यह तो जांच के बाद ही सामने आएगा।
लेकिन रमाशंकर पांडेय को अपनी हत्या हो जाने का भय पहले से ही सता रहा था। उन्होंने सुजानगंज पुलिस को पत्र देकर जान से मारने की धमकी मिलने तथा अपनी हत्या किए जाने की आशंका जताई थी। एसपी ग्रामीण अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की वजह सामने आएगी।