फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ram temple will be built from December 6

राम मंदिर का निर्माण छह दिसंबर से होगा

Fri, 02 Nov 2018 12:09 AM IST
jounpur
jounpur Updated Fri, 02 Nov 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
सल्तनत बहादुर इंटर कालेज में आयोजित बदलापुर महोत्सव में स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि छह दिसंबर से अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण बगैर किसी बाधा के शुरू होगा। चार नवंबर को दिल्ली के तालकटोरा में संत समाज की बैठक में इस मुद्दे पर अहम निर्णय लिया जाएगा।  उन्होंने कहा कि मैं जो कहता हूं वह सत्य होता है।  
विज्ञापन

वे अपने अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि  संत समाज सत्ता का नियंत्रक नहीं होता, उसका अपना निर्णय स्वयं का होता है । सरकार अपना काम करती हैं संत अपना काम करता है। उन्होंने कहा कि छह दिसंबर को अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण बगैर किसी बाधा के शुरू होगा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संत समाज इस मुद्दे पर कोई राय विचार नहीं करेगा । उन्होंने  कहा कि राम मंदिर का निर्माण होने के बाद इसी सल्तनत बहादुर इंटर कालेज के मैदान में  श्रीराम कथा का आयोजन होगा । कथा को सुनने वाले राष्ट्र के अच्छे वक्ता होंगे। इसके पूर्व रामभद्राचार्य का अंगवस्त्रम ,श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस मौके पर  विधायक रमेशचंद्र मिश्र, ब्लाक प्रमुख महराजगंज मांडवी सिंह, विनय सिंह, डा. मधुकर तिवारी आदि लोगों ने मंच पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed