फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rally taken out under Har-Ghar Tricolor campaign

हर-घर तिरंगा अभियान के तहत निकली रैली

Sat, 13 Aug 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rally taken out under Har-Ghar Tricolor campaign
होली चाइल्ड एकेडमी में निकाली रही तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते डीएम मनीष कुमार वर? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर चलाए जा रहे हर-घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को जिले में जगह-जगह तिरंगा यात्रा और रैली का आयोजन किया गया। भाजपा की ओर से जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह और राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव के नेतृत्व में दीवानी बार एसोसिएशन में तिरंगा वितरण किया गया।
विज्ञापन

बदलापुर में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत कंपोजिट विद्यालय ऊदपुर गेल्हवा में तिरंगा पथ संचलन, झंडा गीत गाते हुए सेवित क्षेत्र में घर-घर तिरंगा लगाया गया। मुख्य अतिथि विधायक रमेशचंद्र मिश्र, विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल आदि रहे। जफराबाद में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष संगत पंगत के सरंक्षक राकेश श्रीवास्तव ने कबूलपुर गांव में संगठन के जिला उपाध्यक्ष अंकित श्रीवास्तव के आवास पर तिरंगा वितरण किया। होली चाइल्ड एकेडमी में तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसी तरह अंबेडकर पार्क से जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर जिला कमांडेंट होमगार्ड्स जौनपुर ओपी सिंह के नेतृत्व में तिरंगा मार्च की शुरुआत की गई। तिरंगा मार्च अंबेडकर पार्क से कचहरी होते हुये रोडवेज बस अड्डा, टीडी कालेज होते हुये, लाइन बाजार से रेलवे क्रासिंग होते हुये जगदीशपुर जिला हामगार्ड्स कार्यालय पर यात्रा का समाप्त हुई। महराजगंज में थानाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान में रैली निकाली गई। इसकी शुरुआत थाना परिसर से हुई। बदलापुर: प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा थाना परिसर से प्रारंभ होकर बटाऊबीर,लेदुका बाजार होते हुए पुन: थाना परिसर में वापस पहुंची। सपा नेता रमापति यादव के नेतृत्व में कस्बे के विभिन्न मार्गों पर तिरंगा यात्रा निकाली। खेतासराय: व्यापार मंडल की ओर से नगर में तिंरगा यात्रा निकाली गई। यात्रा व्यापार मंडल कार्यलय से शुरू होकर संकट मोचन मंदिर पुरानी बाजार गोला बाजार होते हुए समाप्त हुई। यात्रा का नेतृत्व व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने किया। यात्रा में जगदंबा प्रसाद पांडेय, अतीकुर्रहमान, मनीष गुप्ता, दिलीप जायसवाल, विजय बरनवाल, संतोष गुप्ता, माता प्रसाद बरनवाल ,राम अवतार प्रजापति ,मनदीप पांडेय ,मुनव्वर अली ,मोहम्मद राशिद ,सुरेश कुमार जायसवाल ,डा. अवधेश यादव, डा. बांकेलाल, नौशाद अहमद, अतुल गुप्ता दिलीप मौर्य ,मनोज मौर्य, बृजनाथ जायसवाल शमिल रहे।
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी को डीएम ने किया सम्मानित
जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा द्वारा स्वतंत्रता सेनानी बाबू रामेश्वर प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी 115 वर्षीय महारानी देवी को उनके आवास पर तिरंगा एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने महारानी देवी से आशीर्वाद भी प्राप्त किया। महादेवी ने जिलाधिकारी से आजादी के लिए किए गए संघर्षों को साझा किया। महारानी देवी की पुत्र वधु विमला सिंह ने बताया देश की आजादी में बाबूजी शुरुआत से ही सक्रिय थे और देश के लिए कई बार वह जेल भी गए। बाबू रामेश्वर सिंह का निधन 5 अगस्त 1982 को हुआ था और महारानी देवी जी भी देश की आजादी में अपना योगदान देती रही है। महादेवी 115 वर्ष की हो चुकी है। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सीलम साईं तेजा, अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा, समाजसेवी शमशेर शेख, सलमान शेख आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed