जफराबाद। क्षेत्र के ग्यासपुर गांव के मैदान पर रविवार को जय मां शक्ति क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में राजेपुर और जगदीशपुर के बीच खेला गया जिसमें राजेपुर की टीम ने जगदीशपुर को 30 रनों से हराया।
मुख्य अतिथि जफराबाद के विधायक जगदीश नारायण राय मैन ऑफ द सीरीज रहे अखिलेश यादव को ट्राफी व पुरस्कार देकर बधाई दी। कहा कि खेल शारीरिक बौद्धिक विकास का सशक्त माध्यम है। खेल युवाओं का मन और दिल व उनकी आत्मा तीनों को शुद्ध करता है। खेल एक ऐसी चीज है जिससे आपका तालमेल बना रहता है।आप इसी तरह से अपनी जिंदगी के हर पहलू पर हर चीज को खेल समझकर उसी प्रेम भाव उसी तालमेल के साथ आप आगे बढ़ेंगे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र यादव टाइगर ने किया। सजल यादव ,मृत्युंजय यादव, कामता यादव, राजेंद्र सिंह,लक्ष्मी शंकर, रामसिंह, राकेश राय, रामधार यादव उपस्थित रहे।