फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rain, storm devastation, killing three

बारिश, आंधी से तबाही, तीन की मौत 

Thu, 26 May 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 26 May 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Rain, storm devastation, killing three
आंधी से रामपुर क्षेत्र में गिरा आम का पेड़।
बुधवार की भोर में बारिश के साथ आई आंधी ने भारी तबाही मचाई। सैकड़ों पेड़ उखड़ गए, बिजली के तार और पोल भी टूट गए। तमाम लोगों के छप्पर और टीनशेड आंधी में उड़ गए। मीरगंज इलाके में पेड़ सड़क पर गिरने से मछलीशहर जंघई मार्ग जाम हो गया।
विज्ञापन


जाम में फंसने से कई लोगों की ट्रेनें छूट र्गइं।  रामपुर, बरसठी और खुटहन क्षेत्रों में तीन लोगों की मौत हो गई। लाखों की क्षति हुई है। रामपुर प्रतिनिधि के अनुसार सकरा गांव में आंधी के दौरान शौच के लिए गई 70 वर्षीय रामराजी देवी के ऊपर पेड़ गिर गया।
विज्ञापन


पेड़ के नीचे दबकर उनकी मौत हो गई। बरसठी प्रतिनिथि के अनुसार क्षेत्र के आलमगंज पटखौली गांव निवासी राजेश गौतम की बेटी माधुरी (11) बगीचे में आम बीनने गई थी। तभी आम का एक पेड़ गिर पड़ा। उसमें दबकर माधुरी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मीरगंज प्रतिनिधि के अनुसार मछलीशहर जंघई मार्ग पर चौकीखुर्द गांव के आंधी के बीच बबूल का पेड़ बीच सड़क पर गिर गया। इससे यातायात बाधित हो गया।

ग्रामीणों की मदद से तीन घंटे बाद पेड़ काटकर रास्ता साफ कराया गया। तब तक वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। जाम में फंसे कई लोगों की ट्रेनें छूट गईं।

बंधवाबाजार निवासी राकेश कुमार, बरांवा के सौरभ लाल को सात बजे प्रतापगढ़ पैसेंजर से वाराणसी जाना था व चौकी खुर्द तरुण पांडेय, कोटवा के धर्मराज को साढे़ सात बजे इलाहाबाद पैसेंजर से  जाना था जाम की वजह से इनकी ट्रेनें छूट र्गइं।

मुंगराबादशाहपुर मॉडल थाने का गेट आंधी में धराशायी हो गई। खुटहन प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मेढ़ा गाव में रात को आई आंधी पानी के बीच पेड़ की डाल टूटकर अमरनाथ गौतम (36)  पुत्र माता प्रसाद के ऊपर गिर गई।

जिसमें दबकर युवक की मौत हो गई। रामनगर बाजार में नीम का पेड़ उखड़ कर हाईटेंशन तार पर गिर पड़ा। इसके चलते  रामनगर, राउतपुर, रमनीपुर, तिलवारी, बडसरा, सम्मनपुर सुतौली आदि गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

मुफ्तीगंज प्रतिनिधि के अनुसार मेहौड़ा गांव में तेज आंधी से लालचन्द का टीनशेड उड़ गया। शिवनगर बाजार में अमरदीप व राजबहादुर विश्वकर्मा का टीनशेड उड़ गया। सिंगरामऊ प्रतिनिधि के अनुसार थाने की निर्माणाधीन पुलिस बैरक पर पेड़ गिरने से छत की रेलिंग टूट गई।


महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार राजपुर रूखार गांव में हाईटेंशन तार व पोल टूट गया। जिससे राजाबाजार फीडर की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। करीब 40 गांवों की बिजली सप्लाई बंद हो गई है। सिकरारा प्रतिनिधि के अनुसार आंधी से ताल और पोल टूटने से 30 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed