फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rain flooding roads

बारिश से सड़कों पर जलजमाव

Wed, 22 Jun 2016 12:50 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Wed, 22 Jun 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
Rain flooding roads
मंगलवार की दोपहर में हुई बारिश से रूहट्टा मोहल्ले में सड़क पर लगा पानी और गुजरते लोग। - फोटो : jaunpur
बारिश से मंगलवार को जहां मौसम सुहाना हो गया वहीं शहर की सड़कों पर जलजमाव होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। तेज हवा के चलते कई स्थानों पर टीनशेड और छप्पर उड़ गए। शहर में चौड़ीकरण और चौराहों के सुंदरीकरण को लेकर तमाम स्थानों पर सड़कें खोद कर छोड़ दिए जाने से लोग मुसीबत में रहे। दी गई हैं। जिससे बारिश का पानी कई स्थानों पर सड़कों पर ही जमा हो गया है। शहर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था पहले से भी नहीं है। जो थी तो वहां नालियों को खोद कर छोड़ दिया गया है। बारिश तेज हुई तो शहर के लोगों को और भी मुशीबत झेलनी होगी। नगर के ताड़तला, किला रोड, रासमंडल, ओलंददंज, मड़ियाहूं पड़ाव, टीबी हास्पिटल रोड आदि इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को परेशानियों से गुजना हुआ।
विज्ञापन


शहर के कई अन्य हिस्सों में भी कमोबेश यही िस्‍थ्‍ाति रही। सड़कों पर कीचड़ और फिसलन होने से लोग परेशान रहे। खास कर दो पहिया वाहन सवार बाइक आदि फिसल जाने से चोटिल हुए। जबकि  नालियों को खोद कर छोड़ दिए जाने से लोग चाटिल हो  गए। कई की तो साइकल और अन्‍य सामन खराब हो गए। जबकि  बरसात से बचने के लिए लोग भ्‍ााग दौड़ भ्ी नहीं कर सके।
विज्ञापन


सिकरारा के पूरा बघेला गांव में पिंटू के छतपर लगे ड़िश एंटीना पर आकाशीय बिजली गिरी जिससे टीवी भी जल गई। मकान की छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। चंदव क्षेत्र में आजमगढ़ वाराणसी मार्ग पर गोनौली मार्ग पर बने गड्ढे में पानी भरने से कई वाहन फंस गए। राहगीरों को काफी दिक्कत हुई। शहर में सड़कों के किनारे गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। जिसमें पानी भर गया है। लोग उसमें गिरकर घायल हो रहे हैं। उधर, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संजय शुक्ल ने बताया कि शीघ्र ही अधूरे कार्यों को पूरा करा लिया जाएगा। कोशिश होगी कि जल्‍द कर्मचारियों को प्रभावित इलाकों में भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed