फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rain changed weather patterns

बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

Thu, 03 Dec 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला/जौनपुर Updated Thu, 03 Dec 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rain changed weather patterns
बारिश ने बुधवार को मौसम का मिजाज बदल दिया। पूरे दिन रुक रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। शहर की सड़कों और गलियाें में कीचड़ और फिसलन हो गई।
विज्ञापन


 इससे आने जाने वालों को परेशानियों से गुजरना पड़ा। बारिश से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। जहां ठंड में इजाफा हुआ है। वहीं बारिश से दलहनी, तिलहनी फसलों को फायदा हुआ है।

मंगलवार को पूरे दिन मौसम सामान्य रहा। देर शाम को अचानक आसमान में बादल छा गए। तेज आंधी आई जिसमें जगह जगह छप्पर और टीनशेड उड़ गए। आधी रात के बाद से रिमझिम बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


बुधवार को वर्षा से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया वहीं बुधवार को अधिकतम 27 और न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह बारिश के चलते लोगों को घरों से निकलने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। बरसात से सड़क और गलियां कीचड़ में सन गई। आने जाने वाले लोगों को दुश्वारियों से से गुजरना पड़ा। बरसात का असर बाजार पर भी पड़ा। ग्राहकों के न होने से यहां सन्नाटा रहा।


वहीं कृषि के लिए बरसात को वरदान माना जा रहा है। कृषि वैज्ञानिक मानते हैं कि खास तौर से दलहनी और तिलहनी फसलों को लाभ मिलेगा। अगर बारिश तेज हुई तो जो किसान गेहूं की बुवाई के लिए खेत में पलेवा लगाने की तैयारी कर रहे हैं उन्हें भी काफी सहूलियत मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed