फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Railway boom broke down from Baggi, Begampura Express stood for 10 minutes

बग्घी से टूट गया रेलवे का बूम, 10 मिनट खड़ी रही बेगमपुरा एक्सप्रेस

Sat, 12 Dec 2020 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
Railway boom broke down from Baggi, Begampura Express stood for 10 minutes
बदलापुर। वाराणसी-सुल्तानपुर रेल मार्ग पर बदलापुर थाना क्षेत्र के भलुआही में स्थित रेलवे क्रासिंग गेट संख्या 23 सी का बूम शुक्रवार को बग्घी के धक्के से टूट गया। इससे वाराणसी की ओर जा रही बेगमपुरा एक्सप्रेस दस मिनट तक खड़ी रही।
विज्ञापन

बेगमपुर एक्सप्रेस सुल्तानपुर से वाराणसी की तरफ जाने की सूचना पर गेटमैन मोहित सोम दिन में 11.32 बजे 23 सी गेट बंद कर रहा था। उसी दौरान बदलापुर से महराजगंज की ओर जा रही बग्घी चालक दक्षिणी बूम को तोड़ते हुए भागने लगा। रेलकर्मियों ने दौड़ा कर बग्घी के मालिक सोनू यादव निवासी अनुसार थाना सिंगरामऊ को पकड़ लिया। घटना की जानकारी गेटमैन ने रेलवे स्टेशन श्रीकृष्ण नगर के अधीक्षक परमेश्वर कुमार को दी। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर आरपीएफ ने सोनू यादव पर रेल अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है। बेगमपुरा एक्सप्रेस को स्लाइटर बूम लगा कर दस मिनट बाद 11.42 बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed