फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Railway Board Chairman got angry after seeing broken tiles during inspection at Janghai station

Jaunpur : जंघई स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान दिखी टूटी टाइल्स देख भड़के रेलवे बोर्ड के चेयरमैन

Sat, 07 Dec 2024 02:13 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 07 Dec 2024 02:13 PM IST
सार

जंघई स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान टूटी टाइल्स देख भड़के रेलवे बोर्ड चेयरमैन सतीश कुमार ने ठेकेदार पर तल्ख तेवर अपनाते हुए कहा कि इसे कब तक ठीक कराएंगे? बताते चलें कि इस स्टेशन पर अव्यवस्था को लेकर लगातार शिकायत मिल रही थी लिहाजा इन्होंने औचक निरीक्षण किया।

विज्ञापन
Railway Board Chairman got angry after seeing broken tiles during inspection at Janghai station
स्टेशन परिसर का निरीक्षण करते रेलवे बोर्ड के चेयरमैन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चेयरमैन रेलवे बोर्ड नई दिल्ली सतीश कुमार ने जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरिक्षण किया विशेष सैलून से 9.25 पर स्टेशन पर पहुचने के बाद सर्कुलेटिंग एरिया, आरपीएफ थाना जीआरपी चौकी,  प्लेटफार्म नम्बर एक दो तीन चार और पांच का निरिक्षण किया। इस दौरान सर्कुलेटिंग एरिया पर पुराना पावर हाउस हटाने का निर्देश दिया जिससे सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार हो सके। प्लेटफार्म नम्बर एक पर बिछ रही रेलवे लाइन का निरिक्षण किया।

विज्ञापन


पुराना आरक्षण काऊन्टर को हटाकर नया बनाने का निर्देश दिया तथा पुरानी पावर केविन जल्दी हटाने का निर्देश दिया इस दौरान प्लेटफार्म नम्बर एक पर टूटी टाइल्स देख कर सम्बंधित ठेकेदार को फटकार लगाई तथा स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह से टूटने का कारण पूछा तब स्टेशन अधीक्षक ने काम मे लगे टैक्टर से टूटने की बात बताई तब उन्होंने जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन




यार्ड रिमाडलिंग के तहत कराये जा रहे कार्य के धीमा होने पर नाराजगी जताई तथा स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत हो रहे कार्यो को तेज गति से करने का निर्देश दिया। उनका सैलून 10.50 पर फाफामऊ के लिए रवाना हो गया रेलवे बोर्ड के चैयरमेन सतीश कुमार लगभग 1 घंटा 20 मिनट तक जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रुके रहे। उनके साथ डीआरएम लखनऊ शचीन्द्र मोहन शर्मा के साथ अन्य अधिकारी तथा स्टेशन अधीक्षक कोमल सिह सीएमआई आनन्द कुमार श्रीवास्तव, आरपीएफ प्रभारी जंघई दीपक कुमार, जीआरपी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव, विद्युत इंचार्ज नीरज कुमार तथा दिनेश पाण्डेय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed