{"_id":"6155d2528ebc3e0b356911af","slug":"railroad-disrupted-for-one-hour-due-to-crack-in-railway-track-near-khetasarai-station-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: खेतासराय स्टेशन के पास मेन लाइन की पटरी चटकी, एक घंटे तक रहा रेलमार्ग बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: खेतासराय स्टेशन के पास मेन लाइन की पटरी चटकी, एक घंटे तक रहा रेलमार्ग बाधित
Thu, 30 Sep 2021 08:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 30 Sep 2021 08:35 PM IST
विज्ञापन
railway track
वाराणसी-फैजाबाद रेल प्रखंड पर जौनपुर जिले के खेतासराय स्टेशन के पास रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार की सुबह मेन लाइन की पटरी चटकी पाई गई। इसके चलते कई ट्रेनों को कॉशन पर चलाया गया। वहीं, ट्रैक मरम्मत के दौरान एक घंटे तक रेलवे क्रासिंग का गेट बंद रहा, जिसके कारण दीदारगंज मार्ग पर जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन
सिग्नल कर्मचारी अमित कुमार शर्मा और सीताराम मीना ने सुबह 3:45 बजे खेतासराय रेलवे स्टेशन के निकट गेट संख्या-55 सी पर मेनलाइन की पटरी चटकी देखी। उन्होंने फौरन इसकी जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पर पीडब्ल्यूआई राकेश श्रीवास्तव गैंगमैन के साथ मौके पर पहुंच कर मरम्मत कराने में जुट गए।
विज्ञापन
इस बीच किसान एक्सप्रेस, सद्भावना एक्सप्रेस, टाटा अमृतसर, कामाख्या धाम समेत अन्य ट्रेनों को लूप लाइन से कॉशन पर निकाला गया। साथ ही मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद गेट को सुबह 11:30 पर बंद करना पड़ा। दोपहर 12:15 ट्रैक मरम्मत का कार्य पूर्ण हुआ। 12:20 पर रेलवे क्रॉसिंग का गेट खुलने पर दीदारगंज रोड पर आवागमन चालू हुआ। इस बीच खेतासराय-दीदारगंज सड़क मार्ग पर क्रासिंग के दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई थी।
विज्ञापन