फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Raids on 74 locations, paneer-ghee samples sealed

Jaunpur News: 74 ठिकानों पर छापे, पनीर-घी के नमूने सील

Mon, 23 Feb 2026 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Raids on 74 locations, paneer-ghee samples sealed
जौनपुर। आगामी होली के त्योहार को देखते हुए मिलावटखोरों पर नकेल कसने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कमर कस ली है। आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले पांच दिनों में टीम ने 74 प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। इस दौरान 16 संस्थानों से नमूने लिए गए और साफ-सफाई में लापरवाही बरतने वाले 18 प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया है। सोमवार को जौनपुर-लखनऊ रोड स्थित मरगूपुर और बदलापुर के बाजारों में फूड सेफ्टी ऑन व्हील (खाद्य सचल दल) ने दस्तक दी। टीम ने मौके पर ही विभिन्न खाद्य पदार्थों के 22 नमूनों की जांच की और व्यापारियों को गुणवत्ता के प्रति जागरूक किया। 23 फरवरी को हुई कार्रवाई में पनीर, घी और कलाकंद बर्फी के संदिग्ध नमूने लेकर लैब भेजे गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि 19 से 28 फरवरी तक चलने वाले इस विशेष प्रवर्तन अभियान का मुख्य उद्देश्य मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के भंडारण और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना है। निरीक्षण के दौरान जिन दुकानों में गंदगी मिली, उन्हें सुधार नोटिस जारी कर सख्त चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed