फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Raid on shop, two machines making fake hallmarks seized

Jaunpur News: दुकान पर छापा, फर्जी हाॅलमार्क बनाने वाली दो मशीन सीज

Wed, 27 Dec 2023 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Raid on shop, two machines making fake hallmarks seized
जौनपुर। भारतीय मानक ब्यूरो लखनऊ की टीम ने बुधवार को चहारसू चौराहा स्थित एक आभूषण की दुकान पर छापा मारा। इस दौरान फर्जी हाॅलमार्क बनाने वाली दो मशीन पकड़ी गई। जो फर्जी तरीके से कम मानक वाले आभूषणों पर हाॅलमार्क करता था। इस दौरान वहां अफरातफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन

नगर के चहारसू चौराहा पर श्रवण गोल्ड टंच वन फ्लोर नाम से आभूषण की दुकान है। भारतीय मानक ब्यूरो लखनऊ के संयुक्त निदेशक मोहम्मद रिजवान के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम दोपहर में दुकान में पहुंची थी। यहां पर दो लेजर मार्किंग मशीन पकड़ी गई, जिनके द्वारा आभूषणों पर हाॅलमार्क किया जाता था। साथ ही हाॅलमार्क वाले आभूषणों को नमूनों के साथ अपने साथ ले गई तो शेष को सील करके व्यापारी को दे दिया गया। स मौके पर उप निदेशक अभिषेक कुमार व स्थानीय पुलिस टीम भी मौजूद रही। इस बाबत भारतीय मानक ब्यूरो के वैज्ञानिक संयुक्त निदेशक मोहम्मद रिजवान ने बताया कि इस मामले में जौनपुर कोर्ट में मुकदमा दर्ज करने के लिए आवेदन किया जाएगा। शेष प्रक्रिया भारतीय मानक ब्यूरो लखनऊ स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed