फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Raid on medical store, medicines worth 85 thousand seized

Jaunpur News: मेडिकल स्टोर पर छापा, सीज हुईं 85 हजार की दवाएं

Wed, 11 Jun 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Raid on medical store, medicines worth 85 thousand seized
जौनपुर। जिले में नारकोटिक्स दवाओं की बिक्री रोकने और मानक के तहत औषधि की बिक्री सुनिश्चित कराने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बुधवार को शाहगंज तहसील सुईथाकला बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर की दुकान पर छापा मारा। दुकानदार के पास लाइसेंस नहीं था। दुकान से 85 हजार की दवाएं जब्त की गईं।
विज्ञापन

आईजीआरएस पर मिली शिकायत के बाद डीएम और सहायक आयुक्त औषधि वाराणसी के निर्देश पर औषधि निरीक्षक चंद्रेश कुमार द्विवेदी ने बुधवार शाहगंज तहसील क्षेत्र के सुईथाकला स्थित बिना लाइसेंस और बिना नाम के संचालित मेडिकल स्टोर पर पुलिस बल के साथ छापा मारा। दुकान का संचालन धीरज यादव उर्फ बबलू यादव निवासी सरपतहां द्वारा किया जा रहा था। मौके पर उपस्थित धीरज यादव दुकान का लाइसेंस तथा भंडारित एलोपैथिक औषधियों के संबंध में कोई भी क्रय-विक्रय अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। मौके पर मेडिकल स्टोर में विक्रय के लिए भंडारित लगभग 85 हजार रुपये की एलोपैथिक औषधियां फॉर्म 16 पर अंकित करते हुए सीज की गईं। दो संदिग्ध औषधियों के नमूने जांच एवं विश्लेषण के लिए लिए गए। परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद दोषी के खिलाफ परिवाद दाखिल किया जाएगा। छापेमारी के चलते बुधवार को बाजार में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर की दुकान का लाइसेंस नहीं था। दुकान 85 हजार की दवाएं सीज की गईं। कुछ दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। -चंद्रेश द्विवेदी, औषधि निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed