{"_id":"5e31d1488ebc3e4ae9529a99","slug":"rahul-and-arjun-won-the-race-in-the-race-jaunpur-news-vns5077924199","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में राहुल और कूद में अर्जुन ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में राहुल और कूद में अर्जुन ने मारी बाजी
विज्ञापन
खेतासराय। शाहगंज क्षेत्र के सर सैय्यद अहमद इण्टर कॉलेज के क्रीड़ा मैदान पर बुधवार को ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 3 हजार मीटर की लम्बी दौड़ में रसूलपुर के राहुल और डेढ़ हजार मीटर की दौड़ में ढंढवारा कला के नीरज कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया ।
इसी तरह 8 सौ मीटर की दौड़ में मोलनापुर के रवि को प्रथम स्थान मिला । जबकि भरौली के हस्सान अहमद दूसरे स्थान पर रहे। चार सौ मीटर की दौड़ में रसूलपुर के राहुल राजभर ने बाजी मारी। सिधाईं के विवेक कुमार को दूसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा। 100 मीटर की दौड़ में ढंढवारा खुर्द के मो.आसिम पहले स्थान पर रहे। जबकि दूसरा स्थान डोमनपुर के मंजीत यादव को मिला। लम्बी कूद में सबसे अधिक 16.4 फिट की कूद लगाकर मियांपुर के अर्जुन ने बाजी मारी। जबकि 16 फिट की कूद लगाकर मजडीहा के संजय कुमार दूसरे स्थान पर रहे।
गोला प्रक्षेपण में सबसे अधिक दूरी 37.7 फिट तक गोला फेंक कर सबरहद के मो.फराज अव्वल रहे। जबकि 36.2 फिट की दूरी तक गोला फेंककर सबरहद के मो.सऊद दूसरे स्थान पर रहे। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में अरंद की टीम ने ढंढवारा को छह अंक से पराजित कर प्रतियोगिता जीत लिया। अरंद को 20 अंक और ढंढवारा को 14 अंक मिले थे। इससे पहले कालेज के प्रधानाचार्य शाहिद नईम ने खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन फीता काटकर किया किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख ईशनारायण यादव ने विजेता खिलाडिय़ों को प्रमाणपत्र देकर पुरस्कृत किया।कार्यक्रम संयोजक युवा कल्याण अधिकारी आरके यादव ने सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार जताया ।