फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Raging on irregularities in the survey

सर्वेक्षण में अनियमितता पर भड़के

Fri, 13 Mar 2015 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Fri, 13 Mar 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Raging on irregularities in the survey
उदयीपुर दीपी गांव  के लोगों ने वार्षिक आय के लिए किए गए सर्वेक्षण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को ब्लाक कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने आरोप लगाया कि कोटेदार को राशन कार्ड पर परिवार के मुखिया की वार्षिक आय दर्शाने के लिए जो सूची सौंपी गई है, उसमें भारी गड़बड़ियां हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। नेतृत्व कर रहे राम जियावन ने आरोप लगाया कि राशन कार्ड पर मुखिया की वार्षिक आय दर्शाने के लिए कोटेदार को जो सूची सौंपी गई है, उसमें
विज्ञापन
विज्ञापन


 बीपीएल, अन्नपूर्णा, अंत्योदय और जाबकार्ड धारकों की आय भी दो लाख से अधिक दिखा दी गई है। जबकि कई संपन्न परिवारों को श्रमिक की श्रेणी में रखा गया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह लापरवाही का परिचायक है।

 उन्होंने सूची को निरस्त कर दूसरी सूची बनाने और सर्वेक्षण कर्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि सर्वेक्षण का काम घर पर बैठकर निपटा लिया गया।


 प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन करने वालों में उर्मिला देवी, मनभावती, निर्मला, विमला, सावित्री आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed