फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Quran completed in mosques, prayers sought

Jaunpur News: मस्जिदों में कुरआन हुआ मुकम्ँमल मांगी गई दुआएं

Thu, 30 Mar 2023 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Quran completed in mosques, prayers sought
रमजान के पवित्र महीने की विशेष तरावीह की नमाज में कुरआन ए पाक मुकम्मल होने का सिलसिला शुरू हो चुका है। नगर के मोहल्ला केरार कोट हनुमान घाट गोमती नदी के तट पर स्थित मस्जिद मुस्तजाबुद्दअवात (लाल मस्जिद) में हाफिज मोहम्मद आसिफ ने पांच शब की तरावीह में क़ुरआन ए पाक मुकम्मल कराया।
विज्ञापन

उसके बाद नगर के मोहल्ला रिज्वी खां में स्थित शाही अटाला मस्जिद में छठवीं शब में हाफिज इनामूल हक ने क़ुरआन ए पाक सुनाई। इस अवसर पर नमाजियों ने तरावीह मुकम्मल होने के बाद हाफिजों की गुलपोशी कर तोहफा व नजराना भी पेश किया। हाफिज इनामुल हक ने बताया कि रमजान के महीने की अहमियत इस कारण बढ़ जाती है, इसी महीने में अल्लाह ने कुरआन ए पाक उतारा । हमको रोजा रखने के साथ ही गरीबों को भी मदद करना चाहिए है।
विज्ञापन

मरकजी सीरत कमेटी के अध्यक्ष हफीज शाह ने प्रशासन का आभार जताया। कहा कि रमजान महीने से पूर्व जिला प्रशासन को पत्र द्वारा सफाई समेत आदि व्यवस्था को लेकर अवगत कराया गया था। जिसको संज्ञान लेते हुए इस बार मस्जिदों के आस-पास साफ सफाई करा दी गई। इस अवसर पर अनवारुल हक गुड्डु, अलमास अहमद सिद्दीकी, अजमत अली, कमालुद्दीन अंसारी, फ़िरोज अहमद पप्पू, आकिब अहमद, अकरम मंसूरी, ओवैस अहमद, हाजी वसीम, मेराज अहमद, मोहम्मद रहमान, जमशेद अहमद, मोहम्मद सम्मू, गुफरान, चाँद बाबू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed