फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Quote overwhelmed the audience watching the meeting of the four brothers

चारों भाइयों का मिलन देख भाव विभोर हुए दर्शक

Fri, 14 Oct 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 14 Oct 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Quote overwhelmed the audience watching the meeting of the four brothers
शाहगंज के भरत मिलाप में निकली राम लक्ष्मण सीता की आकर्षक झांकी।
श्री मानिक चौक भरत मिलाप समिति के तत्वाधान में बुधवार की रात स्थापना 170वें वर्ष का भरत मिलाप धूमधाम से मनाया गया। विशेष आकर्षण के रूप में अभी हाल ही में हुए भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक की लाग ने सभी का मन मोह लिया। इस लॉग को निर्णायक मण्डल द्वारा प्रथम पुरस्कार भी दिया गया।
विज्ञापन


मानिक चौक में कंट्रोल रूम का उद्घाटन प्रदेश महामन्त्री भाजपा श्री विद्यासागर सोनकर, स्वच्छ गोमती अभियान के मुख्य संरक्षक प्रो. विजय नाथ मिश्र व पूर्व ब्रिगेडियर अनिल श्रीवास्तव ने भगवान भरत जी की आरती के साथ किया।
विज्ञापन


कार्यकर्म में प्रमुख रूप से समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र विश्वकर्मा, महामन्त्री अंकित कसौधन, कोषाध्यक्ष रामानन्द जायसवाल, उपाध्यक्ष सिंधु जायसवाल, मोहनीश शुक्ल, शाह मोहम्मद सल्लू, नौशाद अहमद,अमित कसौधन, झुनमुन यादव व रघु त्रिपाठी, भरत मिलाप में सिपाह भरत मिलाप समिति के मनीष श्रीवास्तव, गौरव, शुभम श्रीवास्तव आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन अलोक वैश्य व हर्षित गुप्ता ने किया। शाहगंज संवाददाता के अनुसार श्री राम लीला समिति के तत्वावधान में नगर का भरत मिलाप हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम चन्द्र माता सीता एवं लक्ष्मण के साथ भ्राता भरत से मिलाप के लिए शाहपंजा संगत नगर मोहल्ला स्थित संगत मन्दिर से पुष्पक विमान में सवार हो ढोल -नगाड़े,

गाजे-बाजे धर्म, ध्वजा व मनमोहक झाँकी के साथ भ्रमण करते हुए पुराना चौक पहुंचे। इस मौके पर डाकघर तिराहे पर स्थापित केन्द्रीय प्रसारण मंच का संचालन हर्षचन्द्र जायसवाल व मंजीत मोदनवाल ने किया।खुटहन ः क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में आयोजित रामलीला में बुधवार की रात एक स्थान पर सूपर्नखा की नक्कटैया व दूसरी जगह चारों भाइयों के


मिलन का मंचन किया गया।  रामलीला का उद्घाटन भाजपा नेता राजन मिश्रा ने किया। श्री नारायण रामलीला समिति डिहिया में रावण वध के बाद लंका से वानरी सेना संग अयोध्या पहुंचे श्री राम लक्ष्मण और माता सीता का भव्य स्वागत किया गया। चारों भाइयों का आपस मे मिलन देख दर्शकों की आंखें  छलक पड़ी। संचालन शिक्षक राजेश मिश्रा ने किया। इस मौके पर रवि उपाध्याय, फूलचन्द यादव विनोद यादव जगदंबा श्री प्रकाश सोनू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed