फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Quit digging roads in the city

शहर में खोदकर छोड़ दी सड़कें 

Sat, 04 Jun 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Sat, 04 Jun 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Quit digging roads in the city
शाही किला सिपाह रोड पर खोदकर छोड़ी गई सड़क और उस पर लगा पानी। 
शहर की आधा दर्जन से अधिक सड़कें तकरीबन दो से तीन महीने से खोदकर छोड़ दी गई हैं। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी और नगरपालिका इन सड़कों का निर्माण अभी शुरू नहीं कर रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। राहगीर परेशान हैं। कई लोग तो इन गड्ढों में गिरकर घायल भी हो जा रहे हैं। 
विज्ञापन


शहर का सुंदरीकरण किया जा रहा है। इसके लिए सड़कें चौड़ी की जा रही हैं। लोग भी प्रशासन का सहयोग कर रहे हैं। खुद भी लोग अपनी मकानें तोड़कर अतिक्रमण हटा रहे हैं। लेकिन प्रशासन सड़कों के किनारे गड्ढे खोदकर छोड़ दे रहा है।
विज्ञापन


स्थिति यह है कि मानिक चौक से किला रोड, मानिक चौक से राजा साहब फाटक रोड, टीडी कालेज से लाइन बाजार तिराहा रोड, ईशापुर, बोदकरपुर और टीबी अस्पताल रोड पर सड़क के दोनों किनारे नाली बनाने के लिए गड्ढे खोदे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। कई लोगों को घर के सामने ही गड्ढे हैं। उन्हें घर आने जाने में दिक्कत हो रही है। गड्ढों में जमा पानी बजबजा रहा है। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि अभी अगर बारिश हो जाए तो आस पास रहना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed