फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Questions raised on the safety of women police station

महिला थाने की सुरक्षा पर उठे सवाल

Mon, 25 May 2015 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Mon, 25 May 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on the safety of women police station
महिला थाने में सुरक्षा को लेकर एक के बाद एक हो रही चूक के बाद भी पुलिस महकमा इस मसले पर संजीदा नहीं है। रविवार को भोर में हत्यारोपी महिला के थाने से फरार होने के बाद अमर उजाला ने थाने की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थाने के अंदर की तस्वीरें हतप्रभ कर देने वाली थीं।
विज्ञापन



सुबह हत्यारोपी महिला के थाने से फरार होने के बाद भी सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं दिखा। ड्यूटी पर तैनात तीन महिला कांस्टेबल थाने में रखी बेंच पर सो रही थीं।
विज्ञापन


थाने का मुख्य द्वार खुला था। कैमरा का फ्लैश चमकते ही एक महिला कांस्टेबल की आंख खुल गई। हाथ में कैमरा देखने के बाद भी उस पर कोई असर नहीं पड़ा। उसने सोकर ही थाने में आने की वजह पूछी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 संवाददाता ने कहा कि थानाध्यक्ष से मिलना है तो उसने कहा कि वह अभी बाहर गई हैं। दरअसल महिला थाने की सिपाही ड्यूटी के प्रति गंभीर नहीं हैं।

शिकायत है कि महिला सिपाही थाने में अक्सर मोबाइल पर व्यस्त रहती हैं या सोयी रहती हैं। जो महिलाएं बैठाई जाती हैं उन्हें रोकने टोकने वाला कोई नहीं। हवालात में आवश्यक संसाधन नहीं हैं।


 अधिकारी कभी हवालात और महिला थाना अधिकारी कभी चेक नहीं करते। जिसकी वजह से वहां फरियाद लेकर जाने वाली महिलाओं के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता।

सुलह समझौता और पंचायत के नाम पर वसूली की भी कई शिकायतें अफसरों के यहां पहुंची लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed