{"_id":"5eb198108ebc3e90813bef40","slug":"quarantine-was-given-to-the-people-who-came-to-the-village-by-truck-jaunpur-news-vns523500751","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से गांव आए लोगों को कराया क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक से गांव आए लोगों को कराया क्वारंटीन
विज्ञापन
मीरगंज। हैदराबाद से ट्रक में सवार होकर जंघई आए सात लोगों को पुलिस ने नागरिक इंटर कालेज जंघई में क्वारंटीन करा दिया। यहां क्वारंटीन किए गए सभी लोंगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। मीरगंज के सेमरी भोगीपुर गाँव निवासी राकेश गौतम , सुरेश गौतम, विजय गौतम एवं नेवढ़िया थाना क्षेत्र के तिलंगा गाँव निवासी संतोष कुमार गौतम सोमवार को ट्रक से जंघई में उतरे थे। जिसमे तीन लोग घर पहुच गये थे। उनमें दो महिलाएं थी। ये सभी यहां उतरकर भोगीपुर गांव आए थे। पुलिस ने सभी को मछलीशहर मे अपनी जांच करवाने के लिए भेजा। जहां से महिलाओं को होम क्वारंटीन और पांच पुरुषों को नागरिक इंटर कालेज में क्वारंटीन किया गया। उधर
मीरगंज के अगहुआ सवैया, देवापुर ,चितांव ,भटेवरा, गोधना, बभनियांव ,अदारी ,लासा ,बरावा असवा, करौर ,जरौना ,मीरपुर ,उमरी ,करियांव गांव में परदेश से आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें होम क्वारंटीन रहने को कहा गया है।
अब अपने घरों पर क्वारंटीन में रहेंगे बाहर से आने वाले लोग
बदलापुर। दूसरे राज्यों व जनपदों से आने वाले लोग अब अपने घर में ही 14 दिन तक क्वारंटीन पर रहेंगे। ऐसे लोगों पर आश कार्यकर्ता नजर रखेंगी। यह जानकारी सीएचसी बदलापर के अधीक्षक डा. संजय दुबे ने मंगलवार को सभागार में आयोजित बैठक में आशा कार्यकर्ता को दिया। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को बताया कि अपने-अपने क्षेत्रों में डोर टू डोर ऐसे परिवारों को चिंहित करें,जिस परिवार में कोई परदेशी आया है। इन परदेशियों से मुलाकात कर हिदायत दें कि परिवार से दूरी बनाते हुए परदेशी एक कक्ष में क्वारंटीन पर 14 दिन तक रहे। परदेशी के परिवार पर निगरानी पोस्टर चस्पा किया जाए। जिसकी मानटरिंग प्रति दिन आशा करेगी। उन्होंने बुद्धवार से आशा कार्यकर्ताओं को कार्य शुरू करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान ने बाहर से आए दो परिवार के खिलाफ दी तहरीर
नेवढ़िया। थाना क्षेत्र के कोलवारी गाँव के ग्रामप्रधान महानंद बिंद ने मंगलवार को पुलिस को तहरीर दिया। जिसमें आरोप लगाया है कि गाँव में बिना सूचना के मुंबई से आये दो परिवारों के लोग न तो लॉक डाउन का पालन कर रहे हैं और न ही क्वारंटीन सेंटर में जाने के लिए तैयार हो रहे हैं। वे लोग खुलेआम गाँव में घूम रहे हैं। जिसे देख पहले से क्वारंटीन किये गए लोगों के परिवार के सदस्य कहते फिर रहे है कि जब गाँव में ये लोग हैं तो अपने परिवार के लोगों को भी अब घर बुला लेंगे। प्रधान ने संबंधित के विरुद्घ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।थानाध्यक्ष नेवढ़िया राजनारायण चौरसिया ने बताया कि ग्रामप्रधान द्वारा तहरीर मिली है, जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।