फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PUVVN has extended the deadline for registration on the Samarth portal until the 31st.

Jaunpur News: पूविवि ने समर्थ पोर्टल पर 31 तक पंजीकरण कराने के लिए बढ़ाई तिथि

Tue, 25 Aug 2026 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
PUVVN has extended the deadline for registration on the Samarth portal until the 31st.
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय के अलावा विश्वविद्यालय परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल 31 खोलने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया रोक दी जाएगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जौनपुर और गाजीपुर जिले के 604 महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। 31 तक कॉलेज छात्रों को समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कर सकेंगे। महाविद्यालय छात्रों का पंजीकरण समर्थ पोर्टल पर तय समय नहीं कराते हैं तो वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की समस्या को देखते हुए पांच दिन के लिए पोर्टल को खोलने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जौनपुर में 225 महाविद्यालयों का संचालन हो रहा है। इसमें 3 राजकीय, 14 अनुदानित और 208 वित्तविहीन महाविद्यालय शामिल हैं। इसी तरह गाजीपुर में 379 महाविद्यालयों का संचालन हो रहा है। इसमें 4 राजकीय, 8 अनुदानित और 367 वित्तविहीन विद्यालय हैं। सभी को इसका लाभ मिलेगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि सभी महाविद्यालयों के प्राचार्य को पत्र जारी करके अगस्त के अंतिम सप्ताह तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया है। तमाम ऐसे महाविद्यालय हैं जिनमें अभी तक दाखिला प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। यदि महाविद्यालय छात्रों को पंजीकरण 31 तक समर्थ पोर्टल पर नहीं कराते हैं तो वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed