फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PUVVN: Colleges to fill vacant M.Ed. and B.P.Ed. seats directly through counseling.

पूविवि: महाविद्यालय सीधे काउंसिलिंग से भरेंगे एमएड और बीपीएड की खाली सीटें

Sun, 27 Sep 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
PUVVN: Colleges to fill vacant M.Ed. and B.P.Ed. seats directly through counseling.
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय। - फोटो : Archive
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से गाजीपुर और जौनपुर में संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित एमएड और बीपीएड पाठ्यक्रमों की सीटें अब सीधे काउंसिलिंग के जरिये भरी जाएंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पत्र जारी कर कॉलेजों को निर्देश दिया है कि अपने स्तर से काउंसिलिंग कर सभी सीटों को भर लिया जाए।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर और जौनपुर के सात महाविद्यालयों में एमएड और बीपीएड की पढ़ाई होती है। इन महाविद्यालयों में एमएड की 385 सीटें और बीपीएड की 585 सीटों पर दाखिला होना है। लेकिन प्रवेश के लिए आवेदन कम आने के कारण दोनों पाठ्यक्रमों में 50-50 फीसदी सीटें पहली और दूसरी काउंसिलिंग के बाद भी सीटें खाली रह गई हैं। कुलसचिव ने महाविद्यालयों को पत्र जारी कर अपने स्तर से काउंसिलिंग कर सीटें भरने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

एमएड के सात कॉलेजों की 385 में से खाली हैं 205 सीटें
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में एमएड की 385 सीटें हैं। इसमें से 180 सीटों पर काउंसिलिंग से भरी गई हैं। 205 सीटें अभी भी खाली पड़ी हैं। 16 सितंबर को दूसरी काउंसिलिंग कराई गई थी। इसके बावजूद सीटें नहीं भर पाईं। प्रवेश परीक्षा के संयोजक टीडी कॉलेज के बीएड विभाग के प्रो. डॉ. अजय कुमार दुबे ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध राजा हरपाल सिंह पीजी कॉलेज सिंगरामऊ, तिलकधारी महाविद्यालय जौनपुर, राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज जौनपुर, जय बजरंग महिला महाविद्यालय मुंगराबादशाहपुर जौनपुर, गुरु फूलचंग महाविद्यालय गाजीपुर, गोपीनाथ महाविद्यालय देवली सलामतपुर गाजीपुर और बाबा गज्जनदास बालिका महाविद्यालय खनकाह महाविद्यालय धरवां गाजीपुर में दूसरी काउंसिलिंग के बाद भी सीटें भर नहीं पाई हैं। सीटों को भरने के लिए कॉलेज सीधे काउंसिलिंग कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीपीएड 585 में से खाली हैं 409 सीटें
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध गाजीपुर के सात और जौनपुर के एक बीपीएड कॉलेज की करीब 409 सीटें खाली रह गई हैं। दूसरी और तीसरी काउंसिलिंग के लिए 18 और 19 सितंबर की तिथि तय की गई थी, लेकिन सीटें भर पाई। अभी करीब 409 सीटें खाली रह जाएंगी। बीपीएड प्रवेश समिति के समन्वयक डॉ. शेखर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने महाविद्यालयों को निर्देश दिया है कि वह खाली सीटों पर सीधे काउंसिलिंग कराकर सीटों को भर लें। 30 सितंबर तक दाखिला पूरा कर समर्थ पोर्टल पर छात्रों का पंजीकरण कराना है।

विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर के एमएड और बीपीएड की खाली सीटों को भरने के लिए महाविद्यालयों को सीधे काउंसिलिंग कराने का निर्देश दिया गया है। कॉलेज सीधे काउंसिलिंग कर प्रवेश प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूरी करा लें। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करा लें।--डॉ. विनोद कुमार सिंह, कुलसचिव पूविवि जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed