फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Purvanchal will get the first CTI center, three acres of land marked

Jaunpur News: पूर्वांचल को मिलेगा पहला सीटीआई केंद्र, तीन एकड़ जमीन चिह्नित

Sun, 20 Jul 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Purvanchal will get the first CTI center, three acres of land marked
करंजाकला। पूर्वांचल के युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षक प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। जौनपुर जिले के करंजाकला ब्लॉक स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सिद्दीकपुर में पूर्वांचल का पहला सेंट्रल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट फॉर इंस्ट्रक्टर (सीटीआई) केंद्र स्थापित किया जाएगा। इसके लिए राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव तैयार कर भेजा है। इसके लिए तीन एकड़ जमीन भी चिह्नित कर ली गई है। प्रस्ताव के मुताबिक, केंद्र को स्थापित करने के लिए राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर में तीन एकड़ जमीन चिह्नित कर निदेशालय को रिपोर्ट भेज दी गई है। निदेशालय स्तर पर इसकी जांच भी शुरू हो गई है। आईटीआई के प्राचार्य मनीष कुमार पाल ने मानक के अनुसार जमीन की उपलब्धता की पुष्टि कर दी है। सीटीआई केंद्र आईटीआई पास युवाओं को प्रशिक्षक बनने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण देता है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में ऐसे केंद्र केवल लखनऊ और सुल्तानपुर में ही संचालित हो रहे हैं। पूर्वांचल के छात्रों को सीटीआई कोर्स के लिए इन्हीं दो जिलों की ओर रुख करना पड़ता था। जौनपुर में यह केंद्र स्थापित होने से अब आसपास के जिलों जैसे वाराणसी, आजमगढ़, मऊ, बलिया, भदोही और गाजीपुर के युवाओं को स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय तकनीकी प्रशिक्षण मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed