जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर स्थित एकलव्य स्टेडियम में चल रहे अंतर विश्वविद्यालयीय पुरुष किक बाक्सिंग प्रतियोगिता में पूर्वांचल विश्वविद्यालय की टीम विजेता हुई। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक उपविजेता, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय को तीसरा और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को चौथा स्थान मिला।
फुल कंटैक्ट इवेंट 57 किलो भार वर्ग में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संजय प्रसाद और विलासपुर विश्वविद्यालय के भूपेंदर पटेल के बीच खेला गया। अंकों के आधार पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संजय प्रसाद ने गोल्ड अर्जित किया। 91 किलो भार वर्ग में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के हरमनदीप और पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सुशील यादव के बीच खेला गया। अंकों के आधार पर चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के हरमनदीप ने गोल्ड अर्जित किया। लो किक इवेंट 57 किलो भार वर्ग में चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के जगदीप सिंह और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के आशुतोष भारद्वाज के बीच खेला गया। अंकों के आधार पर चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के जगदीप सिंह ने गोल्ड हासिल किया। 75 किलो भार वर्ग में पूर्वांचल विश्वविद्यालय के चंद्रसेन यादव और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के मोहन मेहराज के बीच खेला गया। अंकों के आधार पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के चंद्रसेन यादव ने गोल्ड हासिल किया। निर्णायक की भूमिका में रिंग इंचार्ज राजीव कुमार, अंतरराष्ट्रीय रेफरी मो. नौशाद आलम बेस्ट बंगाल, अरविंद शेरवालिया, मो. अकरम उल्ला तेलंगाना, विजय सोलंकी रहे। राष्ट्रीय रेफरी मो. आजाद खान, विनोद जांगिड़ , हनी अरोड़ा, सतविंदर सिंह , उदयवीर सिंह उत्तर प्रदेश रहे। पुरस्कार वितरण के वित्त अधिकारी एमके सिंह, परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह, क्रीडा सचिव डॉ. आलोक कुमार सिंह, संयुक्त सचिव डा. विजय प्रताप तिवारी, डॉ. रामाश्रय शर्मा, डॉ. अनुराम मिश्र, रजनीश कुमार सिंह, डॉ. राजेश सिंह, शकील गूजर, मनोज यादव, अशोक कुमार सिंह, मोहन चंद पाण्डेय, अरूण कुमार सिंह, अनिल अस्थाना आदि उपस्थित रहे।