फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Purvanchal University Prof. Rakesh Kumar Singh appointed as new Vice-Chancellor tenure to be three years

पूर्वांचल विश्वविद्यालय: नए कुलपति बने प्रो. राकेश कुमार सिंह, तीन साल का होगा कार्यकाल

Fri, 21 Aug 2026 02:46 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 21 Aug 2026 02:46 PM IST
सार

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रो. वंदना सिंह का कार्यकाल पूरा हो गया है। अब विश्वविद्यालय की जिम्मेदारी नए कुलपति प्रो. राजेश कुमार सिंह संभालेंगे। तीन वर्ष के लिए नए कुलपति की नियुक्ति हुई है।

विज्ञापन
Purvanchal University Prof. Rakesh Kumar Singh appointed as new Vice-Chancellor tenure to be three years
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। कुलाधिपति एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के प्रो. राकेश कुमार सिंह को पूर्वांचल विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। 17 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष के लिए की गई है।

विज्ञापन


कुलाधिपति ने उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम, 1973 की धारा-12 की उपधारा-1 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नियुक्ति की है। नियुक्ति आदेश की प्रतिलिपि उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव, इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति तथा पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति और कुलसचिव को आवश्यक कार्यवाही के लिए भेजी गई है।

विज्ञापन

प्रो. राकेश कुमार सिंह से पहले प्रो. वंदना सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति थीं। राज्यपाल ने 24 अगस्त 2023 को उन्हें तीन वर्ष के लिए कुलपति नियुक्त किया था। उस समय वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रसायन विज्ञान विभाग में प्रोफेसर थीं। उन्हें विश्वविद्यालय का 19वां कुलपति बनाया गया था। उन्होंने 26 अगस्त 2023 को कार्यभार ग्रहण किया था और वह विश्वविद्यालय की दूसरी महिला कुलपति बनी थीं।

तीन वर्ष के कार्यकाल के बाद अब विश्वविद्यालय के नेतृत्व में बदलाव हुआ है। नए कुलपति के सामने शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करने, शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने, विद्यार्थियों से जुड़े लंबित कार्यों के निस्तारण और विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था को गति देने की चुनौती होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed