{"_id":"654935fa20c1ee2c10096944","slug":"purvanchal-university-now-the-paper-will-be-of-two-hours-examinations-will-be-held-in-three-shifts-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-7901-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल विवि : अब दो घंटे का होगा पेपर, तीन पाली में होंगी परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल विवि : अब दो घंटे का होगा पेपर, तीन पाली में होंगी परीक्षाएं
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सोमवार को परीक्षा समिति की बैठक हुई। कुलपति प्रो.वंदना सिंह की अध्यक्षता में समिति ने तय किया कि सेमेस्टर परीक्षाएं 21 नवंबर से शुरू होंगी। सेमेस्टर परीक्षा का समय घटाकर दो-दो घंटे किया गया। साथ ही तीन पालियों में परीक्षा कराने की सहमति हुई।
विश्वविद्यालय के परीक्षा समिति की बैठक सोमवार को ऑफलाइन व ऑनलाइन हुई। नई शिक्षा नीति के तहत सेमेस्टर परीक्षाओं में हो रही देरी को सुधारने और पठन-पाठन को सुधारने पर बल दिया गया। परीक्षा में तय हुआ कि स्नातक व स्नातकोत्तर की सेमेस्टर परीक्षाएं अब दो-दो घंटे की कराई जाएंगी। इसके साथ ही अब सभी विषयों की परीक्षा तीन पाली में कराई जाएगी। तीन पाली में परीक्षा कराने से विश्वविद्यालय का समय बचेगा। जो समय बचेगा उसमें छात्रों की कक्षाएं संचालित हो सकेंगी। विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर के महाविद्यालय में सेमेस्टर परीक्षा के समय को सुधारने में सहूलियत मिलेगी। परीक्षा केंद्र के साथ-साथ परीक्षा कार्यक्रम भी तैयार किया जा रहा है। परीक्षा पैटर्न के आधार पर प्रश्नपत्र भी तैयार कराएं जाएंगे।
वर्जन ...
पूर्वांचल विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 21 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षा समिति की बैठक में परीक्षा के समय में बदलाव किया गया है। सेमेस्टर परीक्षा में अब दो-दो घंटे का पेपर कराया जाएगा। सभी परीक्षाएं तीन पाली में कराई जाएंगी। जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा। परीक्षा कार्यक्रम के अनुरूप ही प्रश्न पत्र भी तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
-बीएन सिंह, परीक्षा नियंत्रक, पूर्वांचल विश्वविद्यालय।