{"_id":"60ec05a20146647fc61a11d7","slug":"purvanchal-university-contract-worker-died-in-accident-hit-by-bus-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में हादसा: बाइक को रौंदते हुए दुकान में घुसी बस, पूर्वांचल विवि के संविदा कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में हादसा: बाइक को रौंदते हुए दुकान में घुसी बस, पूर्वांचल विवि के संविदा कर्मी की मौत
Mon, 12 Jul 2021 02:34 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 12 Jul 2021 02:34 PM IST
सार
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दूसरे गेट के पास एक अनियंत्रित प्राइवेट बस ने अधेड़ को टक्कर मार दी। इससे मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बस टक्कर मारते हुए तीन दुकानों में घुस गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद बस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर जिले में खेतासराय-जौनपुर मार्ग स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सामने सोमवार की दोपहर अनियंत्रित बस बाइक सवार को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे स्थित दुकान में जा घुसी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं घटना के बाद प्राइवेट बस चालक मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने विवि का मुख्य गेट बंद कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के देवकली गांव स्थित पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दूसरे गेट के पास सोमवार को दोपहर लगभग साढ़े 12 बजे अनियंत्रित प्राइवेट बस पू्र्वांचल विश्वविद्यालय के संविदा कर्मचारी तामिल(45) को रौंदते हुए सामने दुकान में घुस गई। इसमें तामिल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं तीन गुमटियां पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद आक्रोशित विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने सड़क जाम कर दी। सूचना पर पुलिस के साथ ही क्षेत्राधिकारी शाहगंज भी पहुंच गए हैं और लोगों को समझाने बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।