फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Purchase of 36 thousand MT wheat

36 हजार एमटी गेहूं की हो सकी है खरीद

Mon, 19 Jun 2017 12:49 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Mon, 19 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Purchase of 36 thousand MT wheat
गेहूं की खरीद - फोटो : अमर उजाला
गेहूं की अच्छी फैदावार होने के बाद भी जिला खाद्य विपणन विभाग गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाया। जबकि गेहूं खरीद की निर्धारित तिथि भी समाप्त हो गई है। हालत यह है कि गेहूं क्रय केंद्रो द्वारा लक्ष्य का मात्र 44.68 फीसदी गेहूं की खरीद ही की गई है। जबकि गेहूं की अच्छी पैदावार होने के चलते 81 हजार एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया था।
विज्ञापन


जिले में गेहूं खरीद के लिए सात एजेंसियों के 103 गेहूं क्रय केंद्रो को जिम्मेदारी सौपी गई थी। जिसमें मार्केटिंग के 21, पीसीएफ के 71, एग्रो के तीन, एनसीसीएफ के तीन, नेफेड के दो, कर्मचारी कल्याण निगम के दो, एफसीआई के एक केंद्र हैं। जिनको एक नवंबर से लेकर 15 जून तक 81 हजार एमटी गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया था। इसके बाद सभी एजेंसियों ने विभिन्न स्थानों पर अपने-अपने क्रय केंद्र खोलकर गेहूं खरीद का कार्य प्रारंभ किया। लेकिन केंद्रो द्वारा लक्ष्य को पूरा नहीं किया जा सका है।
विज्ञापन


उनके द्वारा निर्धारित समय में मात्र 36 हजार एमटी गेहूं की खरीद की गई है। इसका कारण जहां गेहूं क्रय केंद्र किसानों द्वारा केंद्रो पर गेहूं नहीं लाने और बिचौलियों को गेहूं बेच देने की बात कह रहे हैं। वहीं किसान क्रय केंद्रो द्वारा गेहूं नहीं खरीदने की बात कर रहे हैं। मामला चाहे जो हो लेकिन गेहूं की अच्छी पैदावार के बाद भी खरीद का लक्ष्य पूरा नहीं होना। गेहूं खरीद में लापरवाही बरतने को उजागर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed