फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Purbanchal University student is learning the skill of cybersecurity along with coding

Jaunpur News: पूविवि के छात्र कोडिंग के साथ सीख रहे साइबर सुरक्षा का हुनर

Tue, 06 Oct 2026 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Purbanchal University student is learning the skill of cybersecurity along with coding
कुलपति सभागार में ई-साक्ष्य, डीपीडीपी अधिनियम और डिजिटल सुरक्षा पर विशेष सत्र में बोलते साइबर व
मल्हनी।
विज्ञापन

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सिक्योर एप्लीकेशन डेवलपमेंट विषय पर आयोजित छह दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन विद्यार्थियों को सुरक्षित एप्लीकेशन निर्माण की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर सुरक्षा और सुरक्षित एप्लीकेशन डेवलपमेंट के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए रोजगार और कॅरिअर की व्यापक संभावनाएं हैं। विद्यार्थियों को इन क्षेत्रों में तकनीकी दक्षता विकसित करने के साथ व्यावहारिक ज्ञान हासिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की रुचि और सहभागिता को देखते हुए विश्वविद्यालय भविष्य में और अधिक प्रायोगिक एवं उद्योग आधारित कार्यशालाएं आयोजित करेगा। कार्यशाला में साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ डॉ. अनूप गिरधर ने विद्यार्थियों को सुरक्षित एप्लीकेशन डेवलपमेंट के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। तकनीकी सत्र में डॉ. अनूप गिरधर ने प्रोग्रामिंग की मूलभूत अवधारणाओं से लेकर सुरक्षित एप्लीकेशन डेवलपमेंट के तकनीकी पक्षों को सरल और व्यावहारिक तरीके से समझाया। उन्होंने सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट आर्किटेक्चर के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए सुरक्षित और मजबूत एप्लीकेशन तैयार करने के लिए आवश्यक सुरक्षा मानकों की जानकारी दी। विद्यार्थियों को हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग भी दी गई। डॉ. गिरधर ने लाइव प्रोग्रामिंग के माध्यम से वर्चुअल मशीन सेटअप करने और कोड में आवश्यक सुरक्षा मानकों को लागू करने का प्रशिक्षण दिया। आयोजन इंजीनियरिंग संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान प्रो. अशोक श्रीवास्तव, प्रो. गिरिधर मिश्र, प्रो. राजकुमार, डॉ. दिव्येंदु मिश्र, प्रियंका जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed