{"_id":"6223b240ec3ed833854fc53c","slug":"publicity-stopped-door-to-door-public-relations-started-borders-also-sealed-jaunpur-news-vns64186964","type":"story","status":"publish","title_hn":"थमा प्रचार, घर-घर शुरू हुआ जन संपर्क, सीमाएं भी हुई सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थमा प्रचार, घर-घर शुरू हुआ जन संपर्क, सीमाएं भी हुई सील
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के नौ विधानसभाओं में चुनाव प्रचार शनिवार की शाम छह बजे थम गया है। प्रत्याशी और नेता अब पैदल घर-घर जाकर जनसंपर्क कर रहे हैं। प्रचार वाहनों से झंडे उतार दिए गए हैं। वहीं, प्रशासन ने बाहर से आए सभी लोगों को जिला छोड़ने का निर्देश दिया है। इसके बाद अगर कोई भी राजनीतिक व्यक्ति जिले की सीमा में पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। वहीं, सुरक्षा के मद्देनजर सीमाओं पर बैरियर स्थापित कर सील कर दिया गया है।
विधानसभा चुनाव के अंतिम सातवें चरण में जिले में सात मार्च को मतदान होना है। इस दौरान जिले के सभी नौ विधानसभाओं बदलापुर, शाहगंज, जौनपुर, मल्हनी, मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर, मडि़याहूं, जफराबाद और केराकत में 35 लाख 10 हजार 929 मतदाता हैं, जो अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं, जिले के सभी नौ विधानसभाओं में कुल 121 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को छह बजे से पहले सभी दलों के प्रत्याशी और नेताओं ने एड़ी से चोटी तक जोड़ लगा दी थी, लेकिन चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रत्याशी व नेता पैदल घर-घर जाकर जनसंपर्क में जुट गए हैं। वहीं, जिले में प्रचार के लिए बाहर आए लोगों को हर हाल में जिला छोड़ने का निर्देश दिया गया है। ऐसा न करने वाले अगर पकड़े गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी। इतना ही नहीं, जिले की सीमाओं पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। चुनाव प्रचार थमने के बाद एक विधानसभा से दूसरे विधानसभा में भी लोगों के जाने पर पाबंदी लगाई गई है।
जिले में शनिवार की शाम छह बजे चुनाव प्रचार का दौड़ थम गया है। इस दौरान जनसभा, रोड शो आदि पर रोक लगा दी गई है। इसके बाद प्रचार-प्रसार करने वाले नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जनपद सीमा पर भी निगरानी बढ़ाते हुए सील कर दिया गया है। एक विधानसभा के लोग दूसरे विधानसभा में भी नहीं जा सकेंगे। ऐसा नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। - मनीष कुमार वर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी