फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   PU students celebrated the success of Operation Sindoor

Jaunpur News: पूविवि के छात्रों ने ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर मनाया जश्न

Sat, 10 May 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
PU students celebrated the success of Operation Sindoor
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन में शुक्रवार को मिशन शक्ति 5 के तहत ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी पर अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। छात्र-छात्राओं न कर्नल सोफिया और विंग कमांडर व्योमिका की फोटो लेकर अभिनंदन किया। मिशन शक्ति की समन्वयक डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव के नेतृत्व में छात्राओं ने भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी और एयरफोर्स की विंग कमांडर व्योमिका सिंह के अदम्य साहस पर चर्चा की। छात्राओं ने कहा कि उन्हें देश की बेटी होने पर गर्व है। मिशन शक्ति की समन्वयक डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय की छात्राओं ने कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की फोटो लेकर अभिनंदन किया। आतंकवादियों को यह यह संदेश दिया है कि इस देश की महिलाएं उनके इरादों को नाकाम करने के लिए काफी है। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा कि यह बहुत गौरव की बात है कि मातृ शक्तियों पर भरोसा किया गया और ऑपरेशन सिंदूर के लिए जिम्मेदारी दी गई। मातृ शक्तियों ने यह साबित कर दिया है कि यदि उन्हें अगर मौका मिले तो दुश्मनों के खेमे में घुसकर गोले भी बरसाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और उत्तर प्रदेश सरकार में मिशन शक्ति का अभियान चलाया उसका उद्देश्य यही था। महिलाओं को प्रत्येक जगह उचित अवसर दिया जाए। हमारे देश में मां दुर्गा पूजी जाती हैं और वह राक्षसों का नाश करती हैं। इसी तरह इन महिलाओं ने आतंकियों को नष्ट करने का कार्य किया है। संकाय भवन में आयोजित इस अभिनंदन कार्यक्रम में विभिन्न विभागों की छात्राएं शामिल हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed