{"_id":"68b74fa0eccc89791705caf0","slug":"pu-samarth-portal-will-remain-open-till-15th-september-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-139940-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि : 15 सितंबर तक खुला रहेगा समर्थ पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि : 15 सितंबर तक खुला रहेगा समर्थ पोर्टल
विज्ञापन
वीर वहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए दाखिला लेने का आखिरी मौका है। एक बार फिर से रजिस्ट्रेशन के लिए समर्थ पोर्टल खोला गया है।
छात्र 15 सितंबर तक समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्रों को पंजीकरण के लिए एक बार फिर मौका दिया गया है। महाविद्यालयों में अब प्रवेश पंजीकरण 15 सितंबर तक प्रवेश लिया जाएगा।
कुछ छात्र ऐसे है, जो उच्च शिक्षण संस्थानों में अभीतक प्रवेश नहीं ले पाए है. सरकार ने उनके लिए समर्थ पोर्टल खोलने की छूट दी है, ताकि वह बढ़ाए गए समय तक प्रवेश के लिए अपना पंजीकरण करवा ले।
विज्ञापन
विभिन्न विश्वविद्यालय और कॉलेजों में स्नातक और परास्नातक के पहले सेमेस्टर के साथ तीसरे सेमेस्टर में ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि निर्धारित की गई है, महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जा सके। पूविवि से जुड़े जौनपुर और गाजीपुर के 586 महाविद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है।
तिलकधारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने बताया कि अभी तक 60 से 70 फीसदी प्रवेश प्रक्रिया पूरी हो सकी है। एलएलबी, एलएलएम और बीएससी में प्रवेश का हालत ठीक है, लेकिन बीए में हालत ठीक नहीं है। जो छात्र फीस जमा कर दिए हैं, उनको समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराने के बाद रिक्वेस्ट भेजा गया था, लेकिन सभी बच्चों ने रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं किया है।
जब तक वह रिक्वेस्ट को स्वीकार नहीं करेंगे तब तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। उनका दाखिला पूरा नहीं माना जाएगा। ऐसे छात्र कॉलेज में संपर्क कर जानकारी कर लें। पीजी कॉलेज मड़ियाहूं के प्राचार्य प्रो. एसके पाठक ने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रवेश की स्थिति पहले की अपेक्षा ठीक नहीं है। केवल बीएससी और एमएससी की सभी सीटों पर प्रवेश हुआ है।
बीए में 65 फीसदी, एमए में 50 फीसदी, और बीकाम में 80 सीटों पर दाखिला हुआ है। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण के लिए तिथि बढाकर 15 सितंबर कर दिया गया है। पिछले सत्र की अपेक्षा चालू सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया काफी कम है।