फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Pu for research labs will Mordern

पूविवि में शोध के लिए बनेगा मॉर्डर्न लैब

Thu, 23 Jul 2015 11:55 PM IST
Updated Thu, 23 Jul 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Pu for research labs will Mordern
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में शोध की गुणवत्ता को सुधारने और शोधार्थियों को प्रैक्टिकल की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालय में आधुनिक उपकरणों से युक्त प्रयोगशाला का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


इसका खाका तैयार कर लिया गया है। शासन से अनुमति मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। छह माह का कोर्स वर्क करने के बाद छात्रों को एक कामन परीक्षा देनी होगी। परीक्षा में पास होने के बाद ही छात्र शोध का काम
विज्ञापन


 शुरू कर सकेंगे। यदि छात्र परीक्षा में पास नहीं होंगे तो उन्हें छह माह बाद फिर परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा। ऐसी शुरूआत पहली बार किसी विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुलपति प्रो. पीयूष रंजन अग्रवाल ने गुुुरुवार को अमर उजाला के साथ खास बातचीत में बताया कि शोध की गुणवत्ता को सुधारना एक बड़ी चुनौती है। कोई भी कदम उठाने से पहले इस बात पर चर्चा करना जरूरी है कि उसमें क्या

 दिक्कतें आ सकती हैं। किसी समस्या से निबटने के लिए पहले से तैयारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि शोधार्थियों के सामने समस्या न आए इसे ध्यान में रखते हुए छात्रों को कोर्स वर्क के दौरान ही हर स्टेप की जानकारी दी जाए।

ताकि रिसर्च वर्क पूरा करने में किसी तरह की कोई दिक्कत न आए। शोध छात्रों को परिसर में रहने की सुविधा भी दी जाएगी। ताकि वह छह माह तक परिसर में रहकर कोर्स वर्क  पूरा कर सकें। कुलपति ने बताया कि कोर्स वर्क के

  दौरान छात्रों को इतनी जानकारी दे दी जाएगी कि वह रिसर्च कार्य आसानी से पूरा कर सकें। शोध के दौरान गाइड को प्रगति रिपोर्ट भी समय-समय पर विश्वविद्यालय को देनी होगी। शोध की निगरानी के लिए गठित चार सदस्यीय

उपसमिति कोर्स वर्क पर नजर रखेगी। समिति कोर्स की निगरानी कर समय-समय पर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उपसमिति में डा. राकेश सिंह, डा. यूपी सिंह, डा. संगीता साहू समेत चार लोगों को शामिल किया गया है।

 पहले सत्र में थोड़ी सी दिक्कत जरूर आएगी। लेकिन बाद में पूरी प्रक्रिया सिस्टम का एक हिस्सा बन जाएगी। उन्होंने कहा कि विषय विशेषज्ञों को कोर्स वर्क की जानकारी दे दी गई है। रिसर्च  शुरू होने से पहले वह  शोधार्थियों को

 क्रमवार जानकारी देंगे। एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि विश्वविद्यालय परिसर और इससे संबद्ध करीब 500 कालेजों में कल्चरल प्रोग्राम कोर्स शुरू किया जाएगा। कालेज विश्वविद्यालय से मान्यता लेकर इस कोर्स का संचालन अपने यहां कर


 सकेंगे। इसकी शुरूआत पूर्वांचल परिसर में संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूविवि कैंपस को और बेहतर बनाने का खाका तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed