फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Protests by burning copies of education tribunal bill

शिक्षा अधिकरण विधेयक की प्रतिया जलाकर जताया विरोध

Mon, 08 Mar 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Protests by burning copies of education tribunal bill
शिक्षा अधिकरण विधेयक की प्रतियां जलाकर जताया विरोध
विज्ञापन

कलेक्ट्रट परिसर में सरकार के खिलाफ शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। शिक्षक महासंघ के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल और संयोजक संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को शिक्षा अधिकरण विधेयक 2021 के विरोध में कलेक्ट्रेट परिसर में विधेयक की प्रतियां जलाकर विरोध जताया। विधेयक लाने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के लिए काला कानून जारी किया है, जो शिक्षकों को किसी कीमत पर स्वीकार नहीं है। इस विधेयक से पीड़ित शिक्षक किसी कीमत पर न्याय नहीं प्राप्त कर सकता। शिक्षक संघ इसका विरोध करता है। चेतावनी दी कि सरकार इस काले कानून को शीघ्र वापस ले अन्यथा प्रदेश भर के शिक्षक आरपार की लड़ाई के लिए विवश होंगे। यदि अधिकरण से न्याय नहीं मिलता है तो शिक्षकों को न्यायालय की शरण में जाना होगा। संयोजक ने कहा कि शिक्षकों को एकजुट होकर सरकार की नीतियों का विरोध करने के लिए आगे आने की जरूरत है। सरकार की तानाशाही का जवाब देने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। इस मौके पर रमाशंकर पाठक, डॉ. विजय कुमार सिंह, रविचंद यादव, आनंद श्रीवास्तव, डॉ. रमेश सिंह, अजय मिश्र, रामकुमार यादव, शंकराचार्य तिवारी, शिवेंद्र सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, लाल साहब यादव, वीरेंद्र सिंह, अब्दुल हक, विजय लक्ष्मी, ऊषा सिंह, प्रमोद दुबे, पवन सिंह, रविकांत पाठक, योगेंद्र मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed