फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Protest against hyderabad university VC

हैदराबाद विश्वविद्यालय के कुलपति का फूंका पुतला

Wed, 20 Jan 2016 01:13 AM IST
संवाददाता खेतासराय
संवाददाता खेतासराय Updated Wed, 20 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
Protest against hyderabad university VC
हैदराबाद यूनिवर्सिटी के दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के
विज्ञापन
विरोध में मंगलवार को कलापुर गांव के लोगों ने विश्वविद्यालय के कुलपति, केंद्रीय मंत्री अप्पा राव बंडारू दत्तत्रेय एवं मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंका।

युवा समाजसेवी व दलित चिंतक देवांशु गौतम के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि रोहित की आत्महत्या के लिए कालेज प्रशासन जिम्मेदार है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने 5 दलित छात्रों को हास्टल से बाहर निकाल दिया था। छात्रों के ऊपर तथ्यहीन आरोप    लगे थे। जिसमें सभी छात्रों को क्लीन चिट मिल गई थी। इसके बाद भी उन्हें छात्रावास से बाहर निकाल दिया गया था। जिससे छात्र बाहर रहने को मजबूर हो गए। जिस वजह से रोहित वेमुला काफी आहत था और उसे आत्महत्या जैसा कदम उठाना पड़ा। मामले की न्यायिक जांच कर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।


जौहर अब्बास ने इस संपूर्ण घटना की निंदा की। इस मौके पर लालजी, सरगम, सुनील, अकेला, लकी गौतम, अरुण कुमार, प्रियांशु, प्रमोद कुमार, प्रदीप, अशोक, कुमार बृजेन्द्र राजभर, नीरज मौर्या, संदीप, मदनलाल आदि उपस्थित थे। उधर राजकीय अंबेडकर छात्रावास हुसैनाबाद जौनपुर में छात्रों ने कुलपति और केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंक कर विरोध जताया। कहा कि हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्र के आत्महत्या के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन जिम्मेदार है। जिम्मेदार अधिकाािरयों की गिरफ्तारी कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर युवराज सोनकर, राजकुमार, रोहित, अरुण, संदीप, रवि, अखिल, विवेक, नितिष आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed