फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Prosecutors did walkout protest

वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर किया विरोध-प्रदर्शन

Thu, 12 Mar 2015 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Thu, 12 Mar 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Prosecutors did walkout protest
इलाहाबाद हाईकोर्ट परिसर में दरोगा द्वारा अधिवक्ता की गोली मारकर की गई हत्या से यहां अधिवक्ता उद्वेलित हो गए। जिले भर में अधिवक्ताओं ने जगह-जगह प्रदर्शन कर तीखा विरोध जताया।
विज्ञापन


 इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई और हताहत के घर वालों को मुआवजा देने की मांग की गई। अधिवक्ताओं ने कहा कि घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को अधिवक्ता कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

 
दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए नाराजगी जताई। संगठन सदस्यों ने जगह-जगह नारेबाजी की। संगठन के अध्यक्ष सत्येंद्र बहादुर सिंह और महामंत्री जयप्रकाश सिंह ने कहा कि यह स्थिति बेहद
विज्ञापन
विज्ञापन


 निराशाजनक है। महामंत्री ने दिवंगत के घर वालों को मुआवजा देने की मांग की। कहा कि आरोपित पुलिसकर्मी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाना चाहिए। बृहस्पतिवार को घटना के विरोध में कड़ा विरोध जताया जाएगा।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह, घनश्याम प्रसाद ओझा, कैलाश नारायण पांडेय, सुभाष चंद्र यादव, शीतला प्रसाद विश्वकर्मा, पंकज त्रिपाठी, सत्येंद्र सिंह, मनोज श्रीवास्तव, पंकज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। उधर कलेक्ट्रेट

अधिवक्ता समिति ने अध्यक्ष यूपी सिंह की अगुवाई में गेट मीटिंग कर इलाहाबाद की घटना का विरोध किया। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को अधिवक्ता बैठक कर विरोध की रणनीति तय करेंगे।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, रवींद्र नारायण सिंह, राधेश्याम पांडेय, मनोज मिश्रा, आनंद मिश्रा, बीडी मिश्रा, बृजभूषण शुक्ला आदि मौजूद रहे।


मड़ियाहूं: अधिवक्ताओं ने तहसील गेट पर जोरदार प्रदर्शन कर हत्यारोपी की शीघ्र गिरफ्तारी न की गई तो आंदोलन तेज होगा। अधिवक्ताओं के प्रदर्शन से कुछ देर के लिए जौनपुर-मिर्जापुर रोड पर यातायात बाधित हो गया।

 इस मौके पर केके सिंह, घनश्याम मिश्र, चंद्रेश यादव, मोहनलाल यादव, गुलाब दुबे, वंशराज मिश्र, संजय, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed