फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Proposal worth Rs 8.40 crore passed in the area Panchayat meeting

Jaunpur News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 8.40 करोड़ का प्रस्ताव पास

Fri, 19 Jul 2024 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Proposal worth Rs 8.40 crore passed in the area Panchayat meeting
नेवढ़िया। रामनगर ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को ब्लाॅक प्रमुख तारा देवी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इसमें विकास कार्यों के लिए 8 करोड़ 40 लाख का प्रस्ताव पास हुआ। क्षेत्र प्रमुख ने सभी बीडीसी सदस्यों को आश्वासन दिया कि प्राथमिकता का आधार पर विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


बैठक में सदस्यों ने विकास कार्यों को तेजी से कराने की मांग की। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने गांव में सड़क, नाली बनवाने और सोलर लाइट लगवाने की मांग की। सभी सदस्यों ने विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव दिया। ब्लॉक प्रमुख तारा देवी ने सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि कोई गांव विकास से अछूता नहीं रहेगा। इसके पूर्व एडीओ पंचायत त्रिभुवन यादव ने सदस्यों को पूर्व बैठक के कार्यों के प्रस्ताव तथा किए गए कार्यों की जानकारी दी। बैठक के मुख्य अतिथि जफराबाद विधायक के प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रताप यादव ने कहा कि गावों में विकास कार्य दिखने चाहिए। खंड विकास अधिकारी रेनू चौधरी ने कहा कि क्षेत्र पंचायत से सभी गावों में आवागमन के लिए बढ़िया सड़क,पानी निकासी के लिए नाली, गावों में प्रकाश के लिए सोलर लाइट, वातावरण शुद्ध रखने के लिए पौधरोपण जैसे कार्य कराए जाएंगे। बैठक का संचालन प्रधान ओमप्रकाश प्रजापति ने किया। इस मौके पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामनगर अरविंद सिंह(मखडू), प्रधान बृजनारायण दुबे, उमेश दुबे ,शिव शंकर सिंह, आशीष सिंह, राजीव उपाध्याय, विकास कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed