{"_id":"65e60bb98935f328aa06ab4a","slug":"proposal-worth-rs-431-crore-ready-for-seven-projects-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-112980-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सात परियोजनाओं के लिए 4.31 करोड़ का प्रस्ताव तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सात परियोजनाओं के लिए 4.31 करोड़ का प्रस्ताव तैयार
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी के पत्र पर जिला ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग ने सात परियोजनाओं के निर्माण के लिए चार करोड़ 31 लाख 94 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है। परियोजनाओं पर आने वाली लागत का वहन सीएसआर फंड से जारी होगा। यह जानकारी परियोजना निदेशक जिला ग्राम विकास अभिकरण जयकेश त्रिपाठी ने दी है।
तैयार आंगणन की प्रतिलिपि राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी को भी भेजा गया है। प्रस्तावित सात परियोजनाओं में जिला महिला अस्पताल में हाल का निर्माण लागत 78.54 लाख रुपये, बीआरपी इंटर कॉलेज में हाल का निर्माण लागत 58.90 लाख रुपये, बीआरसी सिकरारा में हाल का निर्माण लागत 58. 90 लाख रुपये, बीआरसी बदलापुर में मीटिंग हॉल के निर्माण की लागत 58.90 लाख रुपये, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज में मीटिंग हॉल के निर्माण की लागत 58.90 लाख रुपये, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर में मीटिंग हॉल के निर्माण की लागत 58.90 लाख रुपये, राजा श्री कृष्ण दत्त महाविद्यालय जौनपुर में मीटिंग हॉल का निर्माण लागत 58. 90 लाख रुपये शामिल है। परियोजना निदेशक ग्रामीण अभियंत्रण सेवा ने उक्त के निर्माण की परिप्रेक्ष्य में कोल इंडिया लिमिटेड कोल भवन कोलकाता द्वारा यह प्रमाणित करा रहा है कि यदि पहले से उन जगहों पर कोई हाॅल उपलब्ध है तो वहां हाॅल निर्माण की कोई जरूरत नहीं है। जिन जगहों पर हाॅल निर्माण करने के लिए प्रस्ताव दिया गया है उस पर भूमि का स्वामित्व किसके हक में है। प्रस्तावित हाॅल के संबंध में संबंधित विभाग द्वारा अनापत्ति प्रमाणपत्र भी लिया जा रहा है।
इस सौगात पर बदलापुर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर सिंह सुड्डू, अनिल कुमार पांडेय, उमेश चतुर्वेदी, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष राम सिंह, अरविंद यादव, दिवाकर द्विवेदी आदि ने बधाई दी।